Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 25th October: वृषभ राशि वाले रहेंगे आज बेहद भाग्यशाली, इन 3 राशियों के जीवन में भी आएगा बदलाव
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आज माता-पिता आपसे बेहद नाखुश रहेंगे। आपको उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने खर्चों पर काबू पाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर आपकी लेटलतीफी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आज बॉस आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले सकते हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। हालांकि भविष्य में आपको ऐसी गलती दोहराने से बचने की आवश्यकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके पेशेवर जीवन की, नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप घूमने फिरने का मन भी बना सकते हैं। आज आप अपने प्रिय के लिए जमकर शॉपिंग भी करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यस्थल पर यदि कोई समस्या हो रही है तो आपको उच्च अधिकारियों से खुलकर बात करनी चाहिए। चुप रहने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम दिन के दूसरे हिस्से में मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बच्चों की शिक्षा आदि पर कुछ धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपके बीच बड़ा झगड़ा होने की संभावना है। ऐसे में आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप देर तक खाली पेट ना रहें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप बेरोजगार हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। यदि आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो आज बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर करेंगे। व्यापारियों को आज निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है आज आपको कोई ऐसी खबर मिले जो आपको उदास कर दे। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूर से ज्यादा भरोसा करने से बचें, विशेष रूप से यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें। व्यापारियों को आज बड़े मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है जो आपका दिन बना देगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको देर रात तक जागने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है या फिर आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिलने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापारियों के हाथ आज निराशा लगेगी। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति ना होने के कारण आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की तंगी से बचने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। बचत करने के आपके प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज अपने माता-पिता के साथ बिताएं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। छोटी सी बात पर पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट भी रहेंगे। छोटे व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप घर के बड़े सदस्य हैं तो अपने फैसले दूसरों पर थोपने से बचें। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आज धन हानि हो सकती है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य ना करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज आप किसी कठिन कार्य को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास भी डगमगाएगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। खान-पान में लापरवाही के कारण आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि आपको आराम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारी यदि कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करना भारी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप कार्यस्थल पर इस तरह की बातों से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी लेकिन दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की आवश्यकता है। एक सही आर्थिक योजना बनाने के लिए यह समय अनुकूल है। हो सके तो आप घर के दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। ऐसे में उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। कार्यस्थल पर आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आप अपना बर्ताव ठीक रखें। व्यापार से जुड़े जातक को को कोर्ट कचहरी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपके अंदर उर्जा और उत्साह की कमी देखने को मिलेगी और इसका सीधा असर आपके काम पर पड़ेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपके कुछ कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। जीवनसाथी के साथ बेवजह के मुद्दों पर बहसबाजी ना करें। इससे आप अपनी ही मानसिक शांति भंग कर बैठेंगे। बच्चों की शिक्षा आदि से जुड़े फैसले आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा काफी खर्चीली और थकान भरी रहेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं या फिर आप साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर साबित होगा। इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 3 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











