Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Aaj Ka Rashifal 25th September: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन ना करें तो ही आप फायदे में रहेंगे। आपको अपनी आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। हो सकता है आपको अतिरिक्त कार्य सौंप जाएं, लेकिन उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी किसी रुचि पर ध्यान दे पाएंगे। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। कुछ घरेलू मुद्दों को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 8:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आज कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप अपने बजट को ध्यान में जरूर रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। दफ्तर में आपका महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। अपने साथी की भावनाओं को अनदेखा न करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से अधिक खर्च कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सुस्ती और आलस्य के कारण आपका कोई कार्य अधूरा ही रह जाएगा। आपकी यह बात बॉस का मूड खराब कर सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 1 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
बातचीत करते समय अपनी सीमा को लांघने से बचें। आज हंसी मजाक में ही आप किसी करीबी के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी भी मामले में वकील से सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए कम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह की कमी रहेगी। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपकी छवि खराब कर सकता है और इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। वहीं व्यापारियों को बड़े सौदेबाजी कर सकते हैं। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। अपने साथी का प्रेम और सहयोग पाकर आप थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन देन भी करेंगे। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपको कोई नया और जिम्मेदारी भरा कार्य भी सौंप सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:24
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 7:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। किसी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। व्यापार से जुड़े जातक आज कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर के सदस्यों के लिए आज आप तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। विशेष रूप से माता के साथ आज बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझबूझ से कम लेने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications