Aaj Ka Rashifal 26th April: मीन राशि वालों का दिन रहेगा बेहद सुखद, ये 3 राशियां भी रहेंगी आज लकी

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की में रुकावट आने की संभावना है। आपका प्रमोशन अटक सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 26th April 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि लंबे समय से कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा है तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में आप कोई भी कदम उठाने से बचें। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। बढ़ते हुए खर्च आपका सिर दर्द भी बढ़ा सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। आज आपको बढ़िया ऑफर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में व्यर्थ की बातों में अपनी ऊर्जा नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और अच्छा मुकाम हासिल करना चाहते हैं तो आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की कोशिश करनी होगी। आप बेकार की बातों से दूर रहें और सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आज उनकी मदद से आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा हो सकता है। ऐसे में आप उनका शुक्रिया करना ना भूलें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति की ओर से कोई सलाह मिल सकती है। बेहतर होगा आप उनकी बातों पर विचार जरूर करें। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो सारी बातों को भूलकर आप एक नई शुरुआत करें। कार्यस्थल पर इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आज आप कोई कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि संतान की शिक्षा को लेकर आप चिंतित हैं तो आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने बच्चों का मार्गदर्शन करने की जरूरत है, साथ ही उनकी संगति का भी आप विशेष ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका निकाल सकता है। ऐसे में आपका नुकसान भी संभव है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके आप किसी पर भी भरोसा ना करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा व्यक्त बिताएंगे। इससे आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार के बल पर लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों के सभी काम आज समय पर पूरे होंगे। आज बॉस आपकी सकारात्मकता और उर्जा देखकर काफी प्रभावित होंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मन में काफी उथल पुथल रहेगी। ऐसे में आज आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो इसका असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा, साथ ही आपको बॉस के भी गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें। घर के माहौल में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आज किसी बात पर माता या पिता के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें। सेहत में भारी गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आपको निश्चितरूप से सफलता मिलेगी। घर में यदि विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनका विवाह तय हो सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे। आज बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत भी दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी, लेकिन इसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको गले में दर्द या मुंह में छालों की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 11:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो आज वे आपसे अपना पैसा वापस मांग सकते हैं। इस समय आपको एक सही आर्थिक योजना की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी पुरानी योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप एक दूसरे के साथ की अहमियत समझ पाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा आप दिन भर अपने कार्यों में ही उलझे रहेंगे। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। धन कमाने का बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का विचार कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें अन्यथा लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। हालांकि दफ्तर में आपको अपने सहकर्मियों से काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपकी सफलता देखकर उन्हें ईर्ष्या हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोग यदि किसी भी तरह के बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। यदि जीवनसाथी के करियर से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको इस चिंता से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि की जातकों का दिन काफी शानदार रहेगा। परिजनों के साथ आप मूवी, पिकनिक आदि के लिए जा सकते हैं। अपनों का प्रेम और सहयोग काफी हद तक आपका तनाव कम करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय के व्यवहार में नरमी देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, April 26, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion