Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 26th April: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, पूरी होगी मनोकामना
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। काम का दबाव आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। बेहतर होगा काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आज आपको कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय:दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में केवल प्यार और रोमांस रहेगा। आपकी आज की डेट बहुत ही खास होने वाली है। आपके साथी आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। सेहत की बात करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं और किसी नई योजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो आप अपने बड़ों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि हंसी मजाक में भी आप ऐसी कोई बात न करें जिससे आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो दांत के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों को तरक्की का अवसर मिल सकता है। आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आप अपना स्टॉक बढ़ाने का भी विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:37
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विधार्थी हैं तो इधर उधर की बातों में समय नष्ट करने से बेहतर होगा कि आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ धीमा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका कोई काम अटकने की संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कुछ रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में तीन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आप उनसे अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी संभलकर रहने की जरूरत है। आज आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। बेहतर होगा आप जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने के लिए दिन उचित नहीं है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को सोच कर अपनी मानसिक शांति भंग न करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धार्मिक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा और आज आप घर पर ही भजन-कीर्तन पूजा-पाठ आदि का आयोजन करवा सकते हैं। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिलने से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे साथी आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आपको बढ़िया ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर साबित होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। बेहतर होगा आप केवल जरूरी चीजों की ही खरीदारी करें। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। सहकर्मी और उच्च अधिकारियों के साथ तकरार से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। कामकाज को लेकर आप जरूरत है ज्यादा टेंशन लेने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करते जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह के झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा व्यर्थ की चीजों में आपका पूरा दिन नष्ट हो सकता है। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आज आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप बड़े ग्राहकों से डील कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप सिगरेट और शराब के सेवन से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











