Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
Aaj Ka Rashifal 26th December: मकर राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, नौकरी में तरक्की के साथ बढ़ेगी आमदनी
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसके जीवन में मचेगी उथल पुथल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई आर्थिक फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आज आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आप शॉपिंग, मूवी, पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण दफ्तर में कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच चल रही अनबन खत्म होगी। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथ या पर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी का बदला हुआ बर्ताव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आएगी। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार महत्वपूर्ण फैसले लेने में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत मिल रहा है। आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर आपके मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती करने की आवश्यकता है। आज सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में आपको अचानक कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। हालांकि आप मेहनत करने में पीछे ना हटें क्योंकि आपकी आज की यह मेहनत आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। व्यापारियों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। घर का माहौल शांत रहेगा। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं। सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे। मुमकिन है इसका अच्छा नतीजा जल्द ही आपको मिले। घर के सदस्यों के साथ आपकी कहा सुनी हो सकती है बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। स्वास्थ्य का मामला ठीक-ठाक रहेगा। यदि आपको छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आप तुरंत किसी चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
काम का बढ़ता हुआ बोझ आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है। बेहतर होगा काम के लिए आप अपने स्वास्थ को नजरअंदाज ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप इस मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी समस्या का हल निकल सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों में कुछ कमी आएगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अपना व्यवहार ठीक रखें। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। निवेश करने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत और लगन आज सहकर्मियों को भी काफी प्रभावित कर सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख सुविधाओं की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव कुछ बदला हुआ रहेगा। आपके प्रिय का रोमांटिक मिजाज आज आपको काफी पसंद आएगा। हो सकता है वे आपके लिए कुछ खास भी करें। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह से रिसर्च कर लेने की सलाह दी जाती है। दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। मन में कई तरह के विचार आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अपने सभी काम आप समय पर पूरे करने का प्रयास करें। इसके अलावा सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 9:50 से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के लिए आज आप कुछ बढ़िया कर सकते हैं। ऐसे में वे आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। अपने साथी से आज आप कोई वादा भी कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आप पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में अपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। बेहतर होगा भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेन देन बिना सोचे समझे ना करें। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि आपको टीमवर्क पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। आजीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। हो सके तो आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएं। इसके अलावा उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की भी जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में हर तरफ केवल आपके काम की चर्चा होगी। आपके विरोधी भी पीठ पीछे आपकी तारीफों के पुल बांधेंगे। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो जल्द ही आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आज घर में आपके विवाह की चर्चा होगी। पैसों के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। शौक, मौज पर जरूरत से ज्यादा धन ना खर्च करें। खानपान में लापरवाही के कारण आज अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











