Aaj Ka Rashifal 26th March: ये राशि वाले आज बचें बाद विवाद से, हो सकता है भारी नुकसान

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने वाला है। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। आप ठीक से अपने काम पर फोकस भी नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप कामकाज को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 26th March 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। निवेशक आपके कारोबार में रुचि दिखा सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आपको अपने पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अगर आप जीवनसाथी के लिए तोहफा आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आज आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। अनावश्य खर्च होने के कारण आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप चाहकर भी इन खर्चों को रोक नहीं सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन में थोड़ा विलंब हो सकता है। आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घरेलू तनाव बढ़ने के कारण आज आप काफी चिंतित रहेंगे। चिंता करने की जगह यदि आप बैठकर शांति से बातचीत करेंगे तो शायद आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में उन्हें उचित देखभाल की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। इसके अलावा आपको उधार लेन देन से भी बचना होगा। कामकाज से जुड़े फैसले आप जल्दबाजी में ना लें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यस्थल पर यदि किसी सहकर्मी के साथ आपके अनबन चल रही है तो आज सारे गिले शिकवे दूर होंगे। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को नई सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का गलत रवैया आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आज आपके बीच बड़ा झगड़ा होने की संभावना है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर की मरम्मत आदि पर आज आपका कुछ पैसा खर्च होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। यदि संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आज आपको उससे मुक्ति मिल सकती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप कड़ा परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों का छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आपको केवल अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अपनी काबलियत और आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। यदि अपनी वर्तमान नौकरी के साथ आप छोटा-मोटा पार्ट टाइम जॉब करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातक यदि तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और भी कड़ा परेशान करने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें, साथ ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आज आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है और आप कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। जीवनसाथी को अधिक समय देने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपसी समझ भी बेहतर होगी। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में बाधा आए, लेकिन जल्दबाजी में आप कोई भी कदम उठाने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल होने की प्रबल संभावना है। यदि कुछ समय से आप पर कामकाज का बोझ कुछ अधिक है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। वर्कलोड कम रहने के कारण आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। ऐसे में आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेहत के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। घर का माहौल अशांत रहेगा। छोटी सी बात पर वाद विवाद हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले जल्दबाजी में ना लें। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन मिलेगा। आज आपको सच्चे प्रेम का अनुभव होगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आप घूमने फिरने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च ना करें तो बेहतर होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करना चाहते हैं तो आपको सोच समझ कर अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। अक्सर जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसले आपको मुसीबत में डाल देते हैं। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें ना करें, साथ ही आपको आलस्य से से भी बचना होगा। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आपको उनकी ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही आप अपने प्रिय के प्रति वफादार रहें। आपको अपने रिश्ते की अहमियत को समझना होगा। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप उनके साथ शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। यदि कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, March 26, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion