Aaj Ka Rashifal 26th May: वृषभ राशि वालों की पद प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, इनके लिए भी है आज कुछ खास

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Dainik Rashifal 26th May 2024 Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। यदि जल्द ही आपका यह काम पूरा नहीं होता है तो आपका बड़ा नुकसान होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज कोई कठिन कार्य आप बड़ी ही सरलता से पूरा कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें और पर्याप्त आराम करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 8:25 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप मन लगाकर अपने सभी काम करेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। घरेलू मुद्दे पर आज आपकी चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पीठ या कंधे से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): दफ्तर में आप अपने काम छोड़कर सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें अन्यथा आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। उच्च अधिकारी आज आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर खुदरा व्यापारी हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:11

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की संभावना है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आज उच्च अधिकारी आपकी तरक्की का संकेत भी दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील पक्की होने की संभावना है। हालांकि इस समय आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:32

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आपको अटके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपका लापरवाह रवैया उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आज आपसे वापस ले ली जा सकती है, साथ ही इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला कुछ गड़बड़ रहेगा। आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): किसी पुरानी मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आपकी कुछ अच्छी यादें एक बार फिर तरोताजा हो जाएंगी। कामकाज को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप सही दिशा में प्रयास करें और अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हो सकता है आपके मनचाहे जीवनसाथी की तलाश आज खत्म हो जाए। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:38

शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): यदि कुछ समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप रोजाना योग और ध्यान करें। जल्द ही आपको बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की जरूरत है। इससे आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापारियों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए दूसरों के बहकावे में आने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों से जुड़ा आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर जा सकते हैं। ऐसे में आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। आप धैर्यवान रहें। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित है। पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:1

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। घर परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और रिश्तों में भी सुधार आएगा। आज माता पिता की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपके बीच प्यार और रोमांस बना रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को और भी बेहतर बनाने के लिए यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। हालांकि आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:30

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। आज आपके प्रिय काफी बढ़िया मूड में भी रहेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत आपकी बेहतर रहेगी।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:26

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): खर्चों में वृद्धि होगी, ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपनी जेब का भी ख्याल रखें नहीं तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके साथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करें नहीं तो आपकी फिसली हुई जुबान आपकी छवि खराब कर सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन का सपना पूरा हो सकता है। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। खासतौर पर अगर आप लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो लापरवाही ना करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:36

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, May 26, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion