Latest Updates
-
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य
Aaj Ka Rashifal 26th May: वृषभ राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, कैसा रहेगा आपका दिन?
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, यह आप अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। इससे आप अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
साथ ही अपनी असफलता को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किसे मिलेगी अपार सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपको सिर दर्द, बदन दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं होने की संभावना है। ऐसे में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप जल्दबाजी में न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके बीच की आपसी समझ और भी बेहतर होगी। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। छोटी सी भी समस्या होने पर उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। आप भविष्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखेंगे तो बेहतर होगा। वहीं व्यापारियों को आज कोई भी कागजी काम जल्दबाजी में करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सोच समझकर करें। आपकी कड़वी जुबान अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी आदत आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दफ्तर में आज आपको पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करने होंगे। अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। यदि आप इस मौके का फायदा उठाते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। आज छोटी-छोटी बातों पर उन्हें गुस्सा आ सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आज आपका कोई पुराना मित्र घर पर दावत के लिए आ सकता है। दफ्तर में बॉस की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आज आप स्वयं भी अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पैसों के मामले में जिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है। अगर बात सेहत की करें तो डायबिटीज के मरीजों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आज कोई आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकता है। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाता है तो आप उसे ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होने की प्रबल संभावना है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज कोई भी बड़े सौदेबाजी करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और आपको मनचाहे ट्रांसफर की प्रतीक्षा है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपको भी अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया करने का प्रयास करना चाहिए। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि लंबे समय से आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो आपको किसी अनुभवी और करीबी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। बाहरी लोगों से सलाह लेने से बचें। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आपका खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम के साथ आप अपने परिवार पर भी ध्यान दें। माता-पिता के साथ समय बिताने का प्रयास करें। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपको अपने खानपान की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या है तो आप अपने उच्च अधिकारियों से बात कर सकते हैं। मुमकिन है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों को काफी संभलकर रहना होगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका है जो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप उसे कल तक के लिए टालेंगे तो आपका यह काम और अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आज छोटी सी गलती पर बॉस आप से काफी नाराज हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। बच्चों को आप अधिक समय देने का प्रयास करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में बाधा आ रही है तो आप अपने गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











