Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 26th November: नौकरी- व्यापार में आज इन राशियों की होगी बड़ी तरक्की
आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। ग्रहों की शुभ स्थिति आपका बड़ा फायदा करा सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। यदि आपने कर्ज या उधर लिया है तो उसे चुकाने में जल्द ही आप सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपका रूखा व्यवहार उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:10 से 7:35 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों को बढ़ावा ना दें तो बेहतर होगा। आपको रिश्तों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज आप आसानी से धन अर्जित कर पाएंगे। इसके अलावा महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने के लिए भी आज का दिन उचित है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आपको उनकी ओर से काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिलेंगे। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:37
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे के साथ ऐसा वक्त बिताएंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत होगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज वर्कलोड भी अधिक रहने की संभावना है। हो सकता है उच्च अधिकारियों की ओर से आप पर काफी दबाव भी रहे। आप शांत दिमाग से अपना काम करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों का कोई महत्वपूर्ण कागजी कार्य बीच में अटक सकता है। मुमकिन है आज आपका काफी पैसा भी खर्च हो। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:1
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। बेवजह का अहंकार आपके काम को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में आज पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो अपने बीच की सारी कड़वाहट को खत्म करने के लिए आज का दिन उचित है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:20 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि संभव है। व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे दोबारा शुरू करने का प्रयास असफल हो सकता है। बेहतर होगा आप धैर्यवान रहें और ज्यादा जल्दबाजी ना करें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेवजह की बात पर आपके बीच झगड़ा होने की संभावना है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। मुमकिन है आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं और लगातार आपको अपने कारोबार में घाटा हो रहा है तो ऐसे में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। खासतौर पर अगर आप अपना काम बंद करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहेगा। आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा तरक्की के रास्ते खोल सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको आय का नया स्रोत तलाशने की जरूरत है। इसके अलावा आप कर्ज और उधार लेने से भी बचें। घर का वातावरण ठीक रहेगा। हो सकता है आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका ना मिले। बेहतर होगा आप वीकेंड पर कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आपको पीठ या कमर से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतनी अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज कम प्रयास में आपको बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उभरने की संभावना है। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देते हुए शांति से बात को संभालने का प्रयास करना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। पुराने हिसाब किताब को लेकर आज आप कुछ व्यस्त भी रहेंगे। अधिक भागदौड़ के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। ऐसे में आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि कुछ दिनों से आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। आज का दिन आपकी शादीशुदा जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति भी होने की संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तले, भुने या मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटान पड़ सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने के मूड में रहेंगे। हो सकता है आप उनके साथ शॉपिंग आदि पर जाने की भी योजना बनाएं। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। जल्द ही आपको सारे कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको ऐसी बातों से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें नहीं तो आज आप स्वयं के लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आपका बड़बोलापन आपको शर्मिंदा कर सकता है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। उच्च अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आज आपके जीवनसाथी आपकी वह तारीफ करेंगे जो आप हमेशा से सुनना चाहते थे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











