Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 26th October: इन राशियों से आज रुष्ट रहेंगी मां लक्ष्मी, हो सकती है धन हानि
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए और अशुभ बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को आज कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए अपनी पढ़ाई पर आप पूरा फोकस करें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें बल्कि किसी अच्छे डॉक्टर से आप सलाह लें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें। आप अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहें, जल्द ही आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। यदि आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता आपके हाथ निराशा लगे। जीवनसाथी के साथ आपकी नोंकझोंक हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। जहां तक बात पैसों की है तो आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8:35 से 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन गाड़ी चलाते वक्त आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। व्यापारियों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खर्चीली और थकान भारी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपना व्यवहार ठीक रखना होगा अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आप महसूस करेंगे की जीवनसाथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। यदि लंबे समय से पैसों की कमी की वजह से कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापारियों को भी मनचाहा मुनाफा हो सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आप पर जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ जाए लेकिन आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत और लगन को देखकर काफी प्रसन्न नजर आएंगे। व्यापारियों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी से ज्यादा उम्मीद ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को भी समझना होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको कोई बढ़िया खबर मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के किसी कार्य में यदि कानूनी रुकावट आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के लिए यदि आप कोई कीमती तोहफा खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। आप अपने प्रिय से खुलकर अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
बड़े भाई की मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप स्वयं को बेहतर मनोदेशा में पाएंगे। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आपके उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपना काम तय समय पर पूरा करने में भी सफल रहेंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से समझाने का प्रयास करें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय की समझदारी आज आपको काफी प्रभावित करेगी। पैसों के लिहाज से दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें। अपना कोई भी काम आप अधूरा छोड़ने से बचें। व्यापारियों को आज बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। हालांकि आपको अपने पुराने काम भी जल्द से जल्द पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा मार्केट में आपकी छवि धूमिल हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संकेत मिल रहे हैं। आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी के साथ आपका टकराव हो सकता है। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो उन्हें शांति से समझाने का प्रयास करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बढ़ता हुआ दबाव आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकता है। आज आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आज आप कामकाज को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें। व्यापारियों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। सेहत का ध्यान रखें। आपको पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। हालांकि बिना सोचे समझे आप किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। यदि कुछ समय से घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छी धन की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने प्रिय की उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी और आपकी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 8:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज बच्चे आपके साथ ज्यादा वक्त बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश ना करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने प्रिय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। लोहे के व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके पार्टनर आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यस्त दिनचर्या और अधिक भागदौड़ के बावजूद आज आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके सुझाव उन्हें काफी प्रभावित करेंगे। जल्द ही इसका फायदा आपको मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आप वाद विवाद से बचें। पैसों के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अति उत्साहित होकर अपने बजट से के अधिक खर्च ना करें। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











