Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 26th September: ये 4 राशि वाले रहेंगे आज भाग्यशाली, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता
क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे आपके बिगड़े काम? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप उनका ख्याल रखें। भागदौड़ भरी और व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपकी थकान काफी बढ़ सकती है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने या सिनेमा आदि देखने के लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में बॉस के सामने अपना बर्ताव ठीक रखें। जरा सी चूक आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:44
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप लंबे समय से अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारी में किसी भी तरह की कमी ना रहने दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपनी समझदारी से अधिक बचत कर पाएंगे। घर के बड़े सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपकी चिंता दूर होगी। घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विशेष रूप से माता-पिता कने और समर्थन आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला बॉस को काफी प्रभावित करेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी और आप कोई समझदारी भरा फैसला भी लेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय अच्छा महसूस करेंगे। हो सके तो आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपकी लापरवाही बॉस का मूड खराब कर सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ आपकी आज की डेट बहुत ही खास रहने वाली है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। छोटे-छोटे कई खर्च हो सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें अन्यथा आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आपको समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपको उनकी ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप इसी तरह अपना परिश्रम जारी रखें। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह जरूर लें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको पुराने मित्रों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात यादगार साबित होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय ना लें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा पैसा लेने से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5:35 से रात्रि 8:35 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
