Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
Aaj Ka Rashifal 27th April: शनि देव की विशेष कृपा रहेगी इन 4 राशि वालों पर, आज बनेंगे इनके बिगड़े काम
आज 27 अप्रैल, शनिवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति और चाल के कारण कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी, वहीं कुछ का सामना नई मुश्किलों से होगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आज घर के सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की परेशानियों का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। दफ्तर में आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर आप बड़ा खर्च करने की मूड में है तो आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। सेहत के साथ लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। दफ्तर में आप अपने काम पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरे करेंगे। आपको उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अच्छे खान-पान के साथ रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:40
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आपका सामना कुछ नई चुनौतियों से हो सकता है। ऐसे में आप कोई भी ऐसा काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपकी कोई मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। घर के सदस्यों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। मुमकिन है जल्द ही आपकी मुलाकात आपके जीवनसाथी से हो। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े लोगों को उधार देने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका पैसा अटक सकता है। यदि लंबे समय से आपका कोई कागजी काम रुका हुआ है तो उसे पूरा होने में थोड़ा और विलंब हो सकता है। ऐसे में आपको संयम बरतने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज बच्चे आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहेगा। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा, साथ ही आप अपने रिश्ते को भी गंभीरता से लें। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में कुछ सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। अच्छी सेहत के लिए आप तनाव से बचें और पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। आप अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। इसके अलावा व्यर्थ की बहसबाजी से भी बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने की संभावना है। काम के साथ आप अपने जीवन पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। स्वास्थ्य आपका ठीक नहीं रहेगा। आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी सावधान रहना होगा। आपके विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपके किसी कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आप किसी नए व्यापार में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थिति में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की संभावना है। यदि किसी कारणवश आपके माता या पिता आपसे नाराज हैं तो उनकी नाराजगी दूर करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी ओर से प्रयास करें, मुमकिन है आपको सफलता मिले। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपका सामना कुछ नई चुनौतियों से होगा लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। ऐसे में आप हर मुश्किल को आसानी से पार कर पाएंगे। सितारे आज व्यापार से जुड़े लोगों के पक्ष में रहेंगे। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों ने यदि हाल ही में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है तो आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके वीजा आदि को लेकर कोई समस्या हो रही है तो आपकी परेशानी का अंत हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आपको डायबिटीज की समस्या है या फिर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यह अवसर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। घर का माहौल उत्सव सा रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में अपनों के साथ आप खूब जश्न मनाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे और आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपके पास कुछ ऐसे कार्य होंगे जिन्हें आपको समय पर निपटाने का प्रयास करना होगा। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिल सकता है। हालांकि आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। यदि आप अपने प्रिय के लिए तोहफा आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 7:35 से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज किसी रिश्तेदार के साथ आपका तकरार संभव है। आपको बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा व्यर्थ की चीजों में ही आपका समय नष्ट हो जाएगा। विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विशेष रूप से अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आप अपने काम से कम रखेंगे तो बेहतर होगा। सहकर्मियों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











