Latest Updates
-
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें
Aaj Ka Rashifal 27th August: ये 5 राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली, मिलेगा मनचाहा परिणाम
कैसा रहेगा आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको धन कमाने का नया साधन प्राप्त होगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी करेंगे। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और जोश के साथ अपना काम करेंगे। हो सकता है आज आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भी आए। व्यापारियों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा आज आप उनकी शिक्षा से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आज की मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है। हो सकता है आप विवाह के बंधन में भी बंधने का फैसला लें। दफ्तर में सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7:50 से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई बड़ा निवेश किया है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। बात अगर स्वास्थ्य की करें तो आप सिर दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। वर्क लोड अधिक रहेगा इसके अलावा उच्च अधिकारियों की तरफ से दबाव काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी बोझिल और तनाव महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। आज आप अपने बीच की सारी कड़वाहट को खत्म करने का पूरा प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी। वहीं व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 2:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर में यदि कोई तनाव चल रहा है तो आज सारी परेशानियां दूर होगी। अपनों का सब पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहेगा। सेहत को लेकर आज आप कुछ परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 6:50 से रात्रि 9:05 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आपके किसी कार्य में कागजी अड़चन आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी डगमगा सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्चे होने की संभावना है। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में है तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
किसी करीबी मित्र के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच की खटास से दूर होगी। एक बार फिर आप प्यार से एक दूसरे की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नौकरी बदलने का यही उचित समय है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आपको कोई बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। आप काम से जुड़े आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। आज जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी रुकावट आए। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट से दूर न जाने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में यदि आपको कोई कठिन कार्य सौंपा गया है तो आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से उसे पूरा करने का प्रयास करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। व्यापारियों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। रिश्तो में सामंजस्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहने वाली है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











