Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
Aaj Ka Rashifal 27th December: मिथुन राशि वालों को मिलेगा कर्ज से छुटकारा, इन राशियों की भी दूर होगी मुश्किलें
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे, अगर आप जाननें के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
किसी कारणवश यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो अपने परिजनों के संपर्क में रहने का प्रयास करें। खासतौर पर घर के बड़े बुजुर्गों का हाल-चाल पूछते रहें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करना होगा अन्यथा भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपने कारोबार को ऊंचाइयों तक ले जाने का आपका सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अपने साथी के साथ आप डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात भी साझा करेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आज बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले के कारण आज आपका नुकसान संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। इसके अलावा आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापारियों को किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। ऐसे में वे आपके साथ घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपकी शिक्षा में आ रही है बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर कहासुनी से बचें। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में खटास आने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बात तो पर क्रोध करने की आपकी आदत आपको एक दूसरे से दूर कर सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके अलावा मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार में यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि किसी कारणवश लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप माता पिता के लिए शॉपिंग भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो उसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। खर्चे कम होंगे, इसके अलावा आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। दफ्तर में आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपका रोमांटिक मिजाज आपके प्रिय को काफी प्रभावित करेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। आज आपके साथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। यदि व्यापार में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको गलत फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आज बेवजह की बात पर आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आपको सही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों या मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है जीवनसाथी की बातों को नजर अंदाज न करने की गलती ना करें विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर बने रहने की सलाह दी जाती है। यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करें पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन उचित है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। हालांकि आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफा को अनदेखा ना करने की सलाह दी जाती है। जल्द लाभ कमाने के चक्कर में आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। काफी दिनों बाद ऐसा समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। इससे आपका तनाव भी कम होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











