Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 27th January: इन राशि वालों का आज बदलेगा भाग्य, होगा जबरदस्त आर्थिक लाभ
आज का दिन जहां कुछ राशियों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा, वहीं कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर का हाल जान सकते हैं। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी-व्यापार, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। कारोबार में प्रॉफिट बढ़ाने का आपका सपना पूरा हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनकी मदद भी मिलेगी। जीवनसाथी का रोमांटिक मिजाज आज आपका दिन बना देगा। हो सकता है आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कोई समझदारी भरा आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपच, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। केवल चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपको अपनी समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। माता की ओर से आज लाभ संभव है। यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज घर में उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5:20 से 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी हो या व्यापार सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। केवल ख्याली पुलाव पकाने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। आपको एक नई शुरुआत करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। आपका उग्र स्वभाव आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपके व्यवहार के लिए आपकी आलोचना भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य मिल सकता है। ऐसे में आप उसे बखूबी निभाने का प्रयास करें, जल्दी ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ तनाव संभव है। बेहतर होगा आप समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको चेस्ट पेन की शिकायत हो सकती है। ऐसे में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए गैर कानूनी काम करने से बचना होगा। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 7:25 से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर निवेश आदि से जुड़े फैसले आप सोच समझकर लें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। आपको अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करने का प्रयास करना होगा। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। हालांकि आपको खानपान में गड़बड़ी ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने का निर्णय ले सकते हैं। यदि आपने हाल ही में कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। आपको समय रहते संभलने की आवश्यकता है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। काम के साथ आपको परिवार के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपका कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आज वे आपसे किया हुआ अपना कोई वादा भी पूरा कर सकते हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपकी छवि खराब कर सकती है। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। बड़े फायदे के लिए आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। यदि आप साझेदारी में कारोबार शुरू करने वाले हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 2:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपके सारे काम बड़ी ही सरलता से पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। यदि आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आप अपना व्यवहार विनम्र रखें और अपनों की भावनाओं का आदर करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको सर्वाइकल की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से आपका संपर्क बन सकता है, ऐसे में भविष्य इसका आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आज आप एक दूसरे के साथ काफी यादगार समय बिताएंगे। आप सारी चिंताओ को भूलकर एक दूसरे के ख्यालों में खोए रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। ऐसे में आज आपको पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे, साथ ही आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। अच्छी सेहत के लिए आपको समय पर भोजन करने के अलावा आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से भी बचें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











