Latest Updates
-
Bada Mangal 2026: 19 साल बाद ज्येष्ठ में पड़ेंगे 8 बड़े मंगल, नोट कर लें बुढ़वा मंगल की सभी तारीख और महत्व -
पैर में काला धागा बांधना शुभ या अशुभ? जानें शनि-राहु से इसका कनेक्शन और बांधने का सही तरीका -
Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पदोन्नति के साथ होगा जबरदस्त धन लाभ -
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर
Aaj Ka Rashifal 27th July: नए अवसरों से भरा रहेगा इन राशियों के लिए आज का दिन
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको भविष्य के लिए धन संचय करने की आवश्यकता है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सोचा विचारा कोई कार्य पूर्ण होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 9:05 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर उच्च अधिकारियों के साथ बेवजह के टकराव से बचें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ आज आपको बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप किसी खूबसूरत जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होगी और आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपकी आज की मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगी। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
जीवनसाथी की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ने वाली है। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन आप जल्दबाजी में ना करें। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज आप बहुत ही शुभ समय बिताएंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जीवन साथी के साथ यदि अनबन चल रही है तो आज आपके बीच की सारी दूरियां खत्म होंगी। आपके प्रिय के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक होगी। आप बिना सोचे अपने शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आप लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











