Latest Updates
-
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स
Aaj Ka Rashifal 27th March: कैसा रहेगा 27 मार्च, बुधवार का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लेट लतीफी आपको मुसीबत में डाल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहे की माता-पिता के साथ आज आप अच्छा समय बताएंगे आपको उनकी ओर से शादी भी मिल सकता है आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने की सलाह दी जाती है। अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा आप बचाने का प्रयास करें नहीं तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कार्यस्थल पर आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो वे आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों के घर आने से घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया हो जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। आज सभी आपके गुणों की खूब प्रशंसा भी करेंगे। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। किसी कठिन कार्य को आप बड़ी ही सरलता से पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज परिजनों के साथ बैठकर आप किसी घरेलू मुद्दे पर बातचीत करेंगे। आप एक दूसरे की बातों को सुनेंगे और समझेंगे भी। इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे और आपके बीच का प्रेम भी बढ़ेगा। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज खत्म होगी और आप एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय भी बिताएंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो आपकी किसी लापरवाही के कारण कुछ नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदे को अनदेखा करने से बचने की आवश्यकता है। आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। अच्छी सेहत के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के बीच मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसे में आपके बड़े बुजुर्ग आज परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अपने किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि आज आप उन्हें कोई जिम्मेदारी देते हैं तो वे उसे बखूबी निभाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतिकूल है। पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। बेहतर होगा आप लापरवाही करने से बचें। अगर आप बेरोजगारी हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करनी की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस समय किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की आवश्यकता है नहीं ता उनकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप इसी तरह खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपकी आज की मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है। आपके पार्टनर खुलकर अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय के लिए तोहफा आदि भी खरीदने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपको अपनी जेब का ख्याल रखने की आवश्यकता है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो आप उसे पूरा करने का प्रयास करें। इस तरह की लापरवाही का बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप दैनिक खर्चों में कुछ कटौती भी कर सकते हैं।ल। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी फिट और एक्टिव रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे पर भरोसा मजबूत रखें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आप सही दिशा में प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। यदि वे किसी चीज की फरमाइश करते हैं तो आप सोच समझकर उसे पूरा करने का प्रयास करें। पैसों के लिहाज से दिन कुछ बेहतर रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिलेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। ऐसे में आप उनका शुक्रिया अदा करना ना भूलें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अटके हीत मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











