Aaj Ka Rashifal 27th May: धन के देवता कुबेर आज इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, आप भी जानें अपनी किस्मत का हाल

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए और अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। ऐसे में लापरवाही आपका भारी नुकसान करवा सकती है। लव लाइफ में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा झगड़े झंझट की जगह आप संवाद का सहारा लें और अपने बीच की कड़वाहट को कम करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:4
शुभ समय: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 27th May 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय आप जल्दबाजी ना करें। यदि आज आपको आपके करीबियों से कोई सलाह मिलती है तो आप उस पर गौर जरूर करें। घर के किसी सदस्य की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। गलत रास्ते अपनाने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है। अपने हर कार्य को अच्छी तरह जांच लें उसके बाद ही आप उच्च अधिकारियों को सौंपे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको धन कमाने का मौका मिल सकता है। बच्चों की संगति पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा मुश्किल हो सकती है और वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि लंबे समय से आप रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। आज आप कुछ नए लोगों से भी जुड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप परिजनों के साथ मिलकर जश्न मनाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। सेहत को लेकर आप लापरवाही ना करें। खासतौर पर यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद शुभ और लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। परिजनों को भी पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना आपके बड़े बुजुर्गों को नाराज कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आपको व्यर्थ के विवादों से बचना होगा और अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय देने का प्रयास भी करना होगा। इससे आपको एक दूसरे को समझने का फिर से मौका मिलेगा। व्यापार विस्तार की आपकी योजना सफल होती नजर आ रही है। अगर आप किसी नए काम में अपना पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने काम के साथ आपको अपने व्यवहार के लिए भी सराहा जाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि की कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी बड़ी तरक्की होगी और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगाड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आप खुद पर ध्यान दें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:44
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

राजनीति से जुड़े लोगों की आज कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पार्टी में आपका रुतबा बढ़ेगा, साथ ही समाज में भी आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं और नौकरी के साथ खुद का छोटा मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप खुले दिल से खर्च करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:39
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में अचानक आपको कोई कठिन कार्य मिल सकता है जिसे पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मुमकिन है आज आपको ओवर टाइम भी करना पड़े। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपको अपने किसी सही व्यावसायिक फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन है उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिले। विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एकाग्रता की कमी के कारण आप ठीक से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम अटक सकता है। मुमकिन है अपने इस कार्य को पूरा करने के लिए आपको कर्ज या उधार लेना पड़े। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। इस समय आपको एक सही आर्थिक योजना की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आज आप कोई बड़ा व्यावसायिक फैसला लेते हैं तो मुमकिन है उसका अच्छा नतीजा न सिर्फ आपको वर्तमान में मिलेगा बल्कि भविष्य में भी आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। काम का बोझ आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। ऐसे में सहकर्मियों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। आज घर के सदस्यों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आपका तनाव काफी हद तक कम होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन कुछ बेहतर रहेगा। अगर आपके बीच कोई गलतफहमी हो गई है तो आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने का पूरा प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है तो आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में उठाया हुआ आपका एक कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:25 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, May 27, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion