Latest Updates
-
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य
Aaj Ka Rashifal 27th May: इन राशियों पर रहेगी आज शनिदेव की टेढ़ी नज़र
आज 27 मई शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। आज आप कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है नहीं तो सेहत में गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने वाले हैं तो आपको अपने बजट का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आपका काफी पैसा भी खर्च होने की संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छा मौका मिल सकता है। जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आप गलत व्यवहार करने से बचें। सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आपको छोटी सी भी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। काम को अलग रखकर आप खुद के लिए भी समय निकालें अन्यथा मानसिक रूप से आप काफी थका हुआ और दबाव महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दिन की दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। आज अचानक उनकी सेहत बिगड़ सकती है। जीवनसाथीका लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। दफ्तर में अपना कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आप अधूरा ना छोड़ें। आज आपको पूरी उर्जा और तेजी के साथ अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्रोपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। यदि आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। आज आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। इसका असर आपके काम पर देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
किसी कारणवश यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आपको परिजनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। आज आपको कोई बड़ा मान-सम्मान भी मिल सकता है। आज आपको स्वयं पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आपको लिवर से जुड़ा कोई रोग है तो आप अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों को काफी संभल कर रहना होगा। बड़े मुनाफे के चक्कर में अब छोटे फायदों को अनदेखा ना करें। आपको कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपकी छवि पर बुरा असर पड़े। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपको छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको उनकी संगति का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा वह अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। दैनिक खर्चों को पूरा करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 2:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
परिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखना चाहिए। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि हाल ही में आपने कोई नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। अगर बात सेहत की करें तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप प्रमोशन आदि के लिए कोई नया कोर्स करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ होगा। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर दी जा सकते हैं। अगर बात सेहत की करें तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप अपने घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। किसी को भी कर्ज या उधार देने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरी होंगे। वहीं व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











