Aaj Ka Rashifal 27th October: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, वृश्चिक राशि वालों का भी चमकेगा भाग्य

क्या है आज सभी राशियों के भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नई डील करने का अवसर मिलेगा। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपका कारोबार में बढ़त होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज पुराने हिसाब किताब को लेकर आप कुछ व्यस्त भी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 27th October Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। छोटे भाई या बहन के लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। वहीं व्यापारियों को सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी और आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आज आप कोई भी निर्णय लेने से बचें। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से आपको बचने की आवश्यकता है। खुद से जुड़ी गुप्त बातें उनसे शेयर ना करें। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। हालांकि आपको लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने प्रिय की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करना चाहिए।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पिता को आपकी उपलब्धियां पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने समय का पूरा सदुपयोग करने की जरूरत है। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

हंसी मजाक में कही हुई कोई बात आज आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और इस तरह की बातों को आप नजरअंदाज करना सीखें। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आपको छोटी-छोटी गलतियां करने से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप समय का भी पूरा ध्यान रखें। व्यापारियों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज बच्चे कुछ नाखुश नजर आएंगे। हो सके तो वीकेंड पर उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। आज किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपके मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा आप अच्छी तरह से सोच विचारकर लें। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करना चाहिए। खासतौर पर सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परीक्षा में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। खाने पीने की चीजों, कपड़ों, खिलौने, किताबें आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

बेवजह की चिंता करके आप अपना कीमती समय नष्ट ना करें। खुद पर भरोसा रखें और सकारात्मक रहें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी। व्यापारियों को जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। जाने अनजाने आप उनके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वित्तीय मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि लंबे समय से आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर डिनर के लिए जा सकते हैं या फिर आप लॉन्ग ड्राइव की पर भी जाने का मन बना सकते हैं। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे। आज वे आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य भी सौंप सकते हैं। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको बड़े निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको आपके खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि आज आपकी थकान कुछ बढ़ाने वाली है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपको कोर्ट कचहरी का चक्कर भी लगाना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आज आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। आज बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उनकी किसी सलाह से आपकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी काम दुगनी तेजी से पूरे करेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आप अपने प्रदर्शन से भी काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके प्रेम जीवन की है तो आज आपको पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप झूठ का सहारा ना लें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, October 27, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion