Aaj Ka Rashifal 28th April: मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज उछाल, इन राशियों की भी होगी उन्नति

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं होगा। ऐसे में आप अपनी किसी रुचि पर ध्यान दे पाएंगे। मुमकिन है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। मुमकिन है वे आपके लिए तोहफे आदि भी खरीदें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आप सारे काम छोड़कर उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिलेगी। अगर आप नौकरी के साथ कोई छोटा-मोटा पार्ट टाइम जॉब करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। विभिन्न स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी और पैसों की आवक बनी रहेगी। यदि आप कोई नई संपत्ति आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। कामकाज को लेकर आप जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है, साथ ही आप अपना दिमाग शांत रखें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज माता-पिता के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो उसे दूर करने में आपको उनकी पूरी मदद मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): प्यार मोहब्बत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको बहुत ही सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। ज्यादा उतावलेपन से बचें। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। हो सके तो आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। दफ्तर में यदि आपका कोई काम अधूरा रह गया है तो आज आप उसे पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करेंगे। मुमकिन है आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को नई सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। आप कुछ बड़े ग्राहकों के साथ डील कर सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए आपको खान-पान के साथ व्यर्थ की चिताओं से भी दूर रहना होगा।

शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। आप सोच समझकर अपने फैसले लें और सही दिशा में प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपनों की भावनाओं का आदर करें। खासतौर पर जीवनसाथी को समझने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आप कोई बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा नतीजा आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। बड़े भाई या बहन की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किए हैं तो उसका अच्छा नतीजा आपको देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आज उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको पदोन्नति के रूप में मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। ऐसे में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है, साथ ही आपके कारोबार में भी बढ़त होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को निराश ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको मन लगाकर काम करने की सलाह दी जाती है। इस समय आप किसी भी तरह के बदलाव से बचें। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है, साथ ही आप रोजाना योग और ध्यान भी करें।

शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): यदि आप जल्द ही कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको आर्थिक प्रबंधन करके ही चलना होगा। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं, साथ ही अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी आपको तेजी लानी होगी। दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको कोई अतिरिक्त कार्य सौंपते हैं तो आप उसे पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ पूरा करने की कोशिश करें। यदि आज आप इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो आपकी तरक्की निश्चित है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आपको अपने किसी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर माता-पिता के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।

शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 2:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। धीमी गति से ही सही लेकिन आपका काम आगे बढ़ेगा। हालांकि किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आपको दी हुई कोई बड़ी जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जा सकती है। पैसे के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है, साथ आपके प्रिय को तनाव से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी। इससे आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और जल्द ही इसका उचित लाभ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी करने से बचें। इससे आपका रिश्ते कमजोर होगा, साथ इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। शौक मौज पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कब्ज, एसिडिटी, पेट में दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाने के लिए आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना होगा, साथ ही आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। अतीत में किए हुए किसी निवेश का उचित फायदा आपको मिल सकता है। आज आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को भी मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने अच्छे प्रदर्शन से आप उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। मुमकिन है आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9:55 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, April 28, 2024, 5:02 [IST]
Desktop Bottom Promotion