Aaj Ka Rashifal 28th April: वृश्चिक राशि वालों की होगी आज बड़ी तरक्की, क्या है आज आपके भाग्य में?

दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। अगर वे उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो उन्हें अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। करियर में उन्नति होने की प्रबल संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत आज रंग लाती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चे कुछ कम होंगे। इसके अलावा आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 9:45 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 28th April Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
मित्रों के सहयोग से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:35 से रात्रि 8:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आप किसी ऑनलाइन कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ती नजर आ रही है। आपको अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से खर्चों को अच्छी तरह से संभाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आप उनकी मदद भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 5:20 से 7:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
किसी करीबी रिश्तेदार की ओर से अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ होगा। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों पर अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेनी चाहिए। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके कुछ नए कांटेक्ट बन सकते हैं जो भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी करने वाले लोग यदि लंबे समय से किसी किसी अच्छे अवसर की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए वह मौका लेकर आ सकता है। घर के बड़े सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। इसके अलावा जीवनसाथी के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसे के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। हालांकि भविष्य में आप जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। दिन के दूसरे हफ्ते में आपको परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको सुबह जल्दी उठने की कोशिश करनी चाहिए।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
किसी कारणवश यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज आपको परिवार की काफी याद सताएगी। ऐसे में फोन या किसी दूसरे माध्यम से आप अपनों से संपर्क कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आप जल्द कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप बचत पर अधिक ध्यान दें। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आज आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की जरूरत है नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन नरम-गरम रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 28th April Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरी करने वाले जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे। व्यापारी यदि कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो हो सकता है आज किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक जाए। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पैसों को लेकर आज घर में वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:1
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 11:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
परिवार के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। आपको अपने सभी काम समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ा ऑर्डर हाथ में लेने से पहले पुराने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक कोई पुराना रोग उभरने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 12:45 से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। पुरानी बातों को याद कर आप अपना कीमती समय नष्ट न करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपको खुले दिल से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की आवश्यकता है। आज जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपकी वाणी में मधुरता रहेगी और आज आपके अच्छे गुणों की भी प्रशंसा होगी। दफ्तर में बॉस आपकी ऊर्जा और उत्साह से काफी प्रभावित नजर आएंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के वातावरण में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा और सकारात्मक रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, April 28, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion