Aaj Ka Rashifal 28th December: भाग्यशाली रहेंगी ये 4 राशियां, मनोकामना पूर्ति के साथ खुलेंगे तरक्की के द्वारा

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी-व्यापार, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि व्यापार से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आज आपकी यह परेशानी और बढ़ सकती है। मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज ना चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 28th December Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

माता या पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है। कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है। ऐसे में किसी अच्छे डॉक्टर से उन्हें सलाह लेने की भी जरूरत होगी। पैसों को लेकर आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आर्थिक लेनदेन करते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें अन्यथा आज बेवजह की झंझटों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। खासतौर पर माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जीवनसाथी की कही हुई कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार में मनचाहा लाभ होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। इसके अलावा आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत बॉस को काफी प्रभावित करेगी। आज आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको शौक मौज पर भी धन खर्च करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय व्यतीत करेंगे। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आसानी से किसी पर भी भरोसा करने की आपकी आदत आज आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए ना टालें। यदि आज आप ऐसा करते हैं तो बॉस आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य आपका आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखना होगा। बेवजह के वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की सलाह दी जाती है। अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका कुछ दिन खर्च हो सकता है। घर के किसी सदस्य की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ऐसे में घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। बेहतर होगा आप समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी और आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको कर्ज या उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में काम के अलावा अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को नए लोगों के साथ कारोबार करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करने लगी सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से आप खर्च ना करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करने की चला दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। छोटी सी बात पर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में वे आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आज आप संभलकर रहें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों पर जरूर से ज्यादा भरोसा ना करें। अपने काम पर फोकस करें और व्यर्थ की बातों से दूर रहें। व्यापारियों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। निवेश आदि से जुड़े फैसले आप सोच समझकर लें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आज आप उनके साथ पिकनिक, मूवी, शॉपिंग आदि के लिए जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। इसके अलावा आपको सिर दर्द की भी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, December 28, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion