Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 28th February: कर्क राशि को रहेगी आज पैसों की तंगी, इन राशियों के भी जीवन में मचेगी हलचल
क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं और किसी को पसंद करते हैं तो आप खुलकर अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपके कारोबार में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी रचनात्मकता आज बॉस को अचरज में डाल देगी। आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। यदि संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। विशेष रूप से यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप सावधान रहें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7:35 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
बुरा वक़्त और ज्यादा सीखाता है, ऐसे में जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से आप परेशान होने की जगह अपने लक्ष्य पर फोकस करें। कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके हाथ से आज कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। बेहतर होगा आप भविष्य में आप ऐसी लापरवाही ना करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। आज लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो घर में उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको काफी कमजोरी महसूस होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक तंगी के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में आज अटक सकता है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू तनाव की वजह से आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती करने से बचें अन्यथा भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी सौदेबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप संभलकर रहें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। दफ्तर में आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो और तनाव और भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपके जीवनसाथी का पूरा ध्यान आप पर ही रहेगा। मुमकिन है वह आपके लिए कुछ खास भी करें। ऐसे में आपके बीच का भावनात्मक लगाव और भी बढ़ेगा। आज किसी दोस्त के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा बात को ज्यादा आगे बढ़ाने से बचें। आप संतुलित नजरिए से दोनों पक्षों की जांच जरूर कर लें। दफ्तर में आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें और समय पर अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपने वैवाहिक जीवन को सुखी और खुशहाल बनाने के आपके प्रयास आज रंग ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके दिल में कोई दस्तक दे सकता है। मुमकिन है आपको पहली नजर में प्यार हो जाए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चो की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आप अधिक बचत नहीं कर पाएंगे। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहेगा। सेहत में सुधार के लिए आपको अपने खान पान का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की आवश्यकता है। आज बॉस आपसे काफी नाखुश रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय आपके बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज उनके साथ आप अधिक वक्त बिताने का प्रयास करें, साथ ही पढ़ाई लिखाई में भी उनकी मदद करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। दफ्तर में आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि इस तरह के फैसले आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहेगा। किसी कारणवश आपके पार्टनर आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आपको किसी करीबी दोस्त से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप घूमने फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी योजना में बढ़ सकती है। किसी रिश्तेदार का अचानक घर पर आना हो सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। धन हानि हो सकती है। बेहतर होगा आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम ना करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आप अपना स्टॉक बढ़ाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आज हंसी मजाक में कहीं हुई कोई बात आपके बीच झगड़े की वजह बन सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आज बॉस के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। मुमकिन है वे आज आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की भी सलाह दें। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज जीवनसाथी कुछ खराब मूड में रहेंगे। आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप अच्छा महसूस करेंगे। हो सकता है आज आप परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जाएं। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आप किसी कठिन कार्य को बड़ी आसानी से पूरा कर पाएंगे। ऐसे में बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफा की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के लिए आप कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से बातचीत करने के लिए दिन अनुकूल है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 9:05 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











