Aaj Ka Rashifal 28th January: कर्क राशि को मिलेगा आज भाग्य का पूरा सपोर्ट, आप भी जानें अपनी किस्मत का हाल

क्या आज आपको अपने प्रयासों सफलता मिलेगी और बनेंगे आपकी बिगड़े काम? जानने के लिए के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि भी आप पर बनी रहेगी। व्यापारियों का कोई रुका हुआ कागजी काम पूरा हो सकता है। ऐसे में आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। दिन की दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। बड़े भाई या बहन की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 28th January 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

रियल एस्टेट संबंधित कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक दूसरे के प्रति आपका सम्मान बढ़ेगा और आप आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए रोजाना सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में सैर करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आप नया वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। घर का माहौल बढ़िया रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर पिता के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सारी मेहनत व्यर्थ जाएगी। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जमीन में इन्वेस्ट करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज आप अपने प्रिय की मदद से किसी घरेलू समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी को पैसा उधार देने वाले हैं तो इस विषय में आपको गंभीरता से सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिलेगी। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज से जुड़ी चिंता गहरी होगी और आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी कठिनाई हो सकती है। पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। आय से अधिक खर्च करने की गलती ना करें नहीं तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आएगी। घर के माहौल में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। रिश्तों में चल रहा है तनाव कम हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है नहीं तो लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन उन्नति वाला रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई निवेश करते हैं तो उसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आपको प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। संतान पक्ष से सुख भी प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। हालांकि आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कामकाज को लेकर किसी भी तरह लापरवाही ना करें। नौकरी हो या बाहर आज आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़े और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। यदि वे आपको किसी भी तरह के बदलाव का सुझाव देते हैं तो आपको उसे पर गौर करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप सोने चांदी से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज सारी चिताओं को भूलकर आप खुद पर ध्यान देंगे। आप घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। आज वर्कलोड कम रहने की संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण और बड़ा व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। खुद को तरोताजा ऊर्जावान रखने के लिए आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। छोटे-छोटे मामले को भी नजरअंदाज करने की गलती ना करें अनीता भविष्य में वह गंभीर रूप ले सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको फिजूलखर्ची से बचने की आवश्यकता है। आज जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है नहीं तो उनकी सेहत और बिगड़ सकती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें नहीं तो बेवजह का वाद विवादी हो सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो उसे वापस प्राप्त करने की लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करे रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारी अगर बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आज वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विद्यार्थियों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। परीक्षा में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, January 28, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion