Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Aaj Ka Rashifal 28th July: सिंह राशि वालों को मिलेगी आज अच्छी खबर, इन राशियों की भी किस्मत का खुलेगा ताला
कैसा रहेगा आज सभी राशियों का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ भी होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। झूठ का सहारा लेने से बचें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी हो या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहेंगे तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक तंगी की वजह से आपका रुका हुआ काम आज पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 7:20 से 9:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी सुबह-सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी ल। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च ना करें। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि काम से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। घर के सदस्यों के बीच की एकता भंग हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में आपको मन लगाकर काम करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:36
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आज आप ऐसे स्त्रोत से धन अर्जित कर पाएंगे जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आज आपको उनकी ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपका पैसा अटकने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच दूरियां आ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आप खुले दिल से खर्चे ना करें। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। आप सही दिशा में प्रयास करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में बाधा आ रही है तो आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
