Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Aaj Ka Rashifal 28th March: इन 4 राशि का दिन रहेगा बेहद सुखद, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा फल आपको मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बेवजह के खर्चों पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। यदि संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज का दिन आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। प्रेम विवाह करने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के जीवन में नया मोड़ आने का संकेत मिल रहा है। विशेष रूप से संतान की इच्छा रखने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करने की योजना बना रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। हो सके तो आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप पीठ या कमर के दर्द से परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति सपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से और झगड़े से केवल आपके घर की शांति भंग होगी। पैसों के मामले में आपको मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले। कामकाज से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का समाधान जरूर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपका दिन भर की योजनाओं में बाधा भी आएगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है आपको उनका पूरा सहयोग मिले। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप घर के छोटे सदस्यों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार में नमी रहेगी। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि पैसों से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है और अचानक आपकी यह परेशानी दूर होगी। घर में आज पूजा पाठक हवन आदि का आयोजन हो सकता है। ऐसे में आज दोस्तों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। कामकाज की बात कर तो नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में वीजा आदि को लेकर कोई परेशानी हो रही है तो तो आपकी यह समस्या अस्थाई है। जल्द ही आपके रास्ते में आ रही है रुकावट दूर हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 7:10 से 11:05 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई खुशखबरी मिलने से मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। जल्द ही आपको किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। बच्चों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप पढ़ाई लिखाई में भी उनकी मदद कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप समय बिताएंगे। आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ दिनों से घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। रिश्तों में आ गई दूरियां कुछ कम हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती नहीं तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। बेवजह का अहंकार आपके काम के साथ आपकी छवि को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अच्छे मुनाफे के लिए आपको अपने व्यावसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने के लिए आज का दिन उचित है। कामकाज को अलग रखकर आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने क्या प्रयास करें। इसे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा, साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपने किसी को कर्ज या उधर दिया है तो आपका पैसा वापस मिलने में विलंब हो सकता है। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप खुद पर ध्यान दें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार के रूप में देने से बचें। व्यापार से जुड़े लोग के किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले आप स्वयं ही लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय की मदद मिलेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी, साथ ही आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ता हुआ खर्च आपकी चिंता का कारण बन सकता है। दफ्तर में बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। बेहतर होगा आप पहले से ही अपनी सारी तैयारी कर लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आपने बैंक से कर्ज लिया है तो आप उसकी किस्त चुकाने में लापरवाही ना करें। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य हैं उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें अन्यथा उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोंकझोंक होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:25 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











