Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 28th May: मकर राशि वालों का दिन रहेगा सुखद, ये 3 राशि वाले भी रहेंगे आज लकी
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेगा आपके लिए तरक्की के द्वारा, जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। आपके वैवाहिक जीवन के खुशियों में भी वृद्धि होगी। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आप सकारात्मक रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 11:35 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइल को आप संभालकर रखें अन्यथा उनके गुम होने के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आज उच्च अधिकारियों का रवैया भी आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। आपको लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज उनकी ओर से लाभ भी संभव है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी गलत काम करने से बचें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई नया अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत सफल होगी। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ सकती है, साथ ही दफ्तर में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। काम से जुड़ी आपकी किसी समस्या का समाधान भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले। ऐसे में आप काफी निराश हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा। दफ्तर में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। इसके अलावा आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहने वाली है, साथ ही आपका काफी पैसा भी खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए काफी बोरियत भरा रहेगा। यदि आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो आप कोई अच्छी किताब पढ़ें। इससे आपकी दिमागी कसरत हो जाएगी, साथ ही आपको कुछ नई जानकारियां भी प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। आपको अपने प्रिय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। अचानक कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। ऐसे में घर के सदस्यों के बीच कहासुनी होने की संभावना है। यदि आप घर के बड़े सदस्य हैं तो अपना कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। इस समय उन्हें सही इलाज की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लेटलतीफी उनका मूड खराब कर सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। आज वे आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगाड़ सकते हैं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप अपने भविष्य से जुड़ी कोई भी प्लानिंग कर रहे हैं तो आप अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा जरूर करें। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। इस राशि के नव विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच प्यार और रोमांस बढ़ेगा। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज आप खुलकर अपने साथी से अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई तोहफा भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ भी करेंगे। व्यापारियों को बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ दिनों से आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन कुछ बेहतर रहने की संभावना है। आप एक नई शुरुआत करने का फैसला लेंगे और आपको अपनों का पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
भावनाओं में बहकर आज आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में भविष्य में यह आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराई करने से बचें। आपकी यह आदत आज आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह का अहंकार और टकराव आपके लिए नुकसान की वजह बन सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी की आवश्यकता है। इसके अलावा अपने खर्चों का लेखा जोखा भी आप ठीक से रखें। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:10 से 8:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज घर में अचानक किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। ऐसे में घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी, मकान, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े लोग आज कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। मुमकिन है आप कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं भी बनाएं। स्वास्थ्य के। लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और आपके लिए लाभ कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा जातक काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। हालांकि काम के साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी का मूड ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत करने से बचें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर में यदि विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनका विवाह तय हो सकता है। ऐसे में घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। पैसों को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम आज अधूरा ना छोड़ें। व्यापारियों को पैसों के मामले में काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। खासतौर पर यदि आज आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आप अधिक सतर्क रहें। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आप देर तक खाली पेट ना रहें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











