Aaj Ka Rashifal 28th November: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा बेहद शुभ, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। विशेष रूप से अगर आप व्यापारी हैं तो आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपकी जबरदस्त मार्केटिंग मैनेजमेंट आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आप बस अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय की गई लापरवाही भविष्य में आपके लिए हानिकारक साबित होगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 28th November Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय भी देंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को लंबित कार्यों पूरा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज बॉस भी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अपने खर्चों की लिस्ट बढ़ने ना दें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतना आपके लिए बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सारी बातों को भूलकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और अपने समय का सदुपयोग करें। दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें नजरअंदाज करें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज आप संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बजट से अधिक खर्च होने की संभावना है। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। खासतौर पर अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा आज आप उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे जो हमेशा पीठ पीछे आपकी बुराइयां करते हैं। व्यापारियों को निवेश करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बेहतर होगा आप किसी अनुभवी और करीबी व्यक्ति से सलाह लें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज वे आपके साथ सिनेमा, शॉपिंग, आदि के लिए भी जा सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी लेकिन आपको जंक फूड से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

केवल भाग्य के भरोसे ना बैठें, सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप बेरोजगार हैं और मनचाही नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़े। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि ऐसे मौके का लाभ उठाने में आप ज्यादा देरी ना करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। अतीत में लिए हुए किसी सही आर्थिक फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। परिजनों के साथ आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। यदि कुछ समय से आप अपनी आमदनी से असंतुष्ट हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों को आज कड़ी टक्कर दे पाएंगे। मुमकिन है आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का भी फैसला लें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आपके पास जो है जितना है आप उसमें ही संतुष्ट रहें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। इसके अलावा अपनों को पर्याप्त समय ना देने के कारण आपके रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी कागजी काम आज जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय आप अच्छी तरह से सोच विचार करके ही लें। खासतौर पर आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। इस राशि के अविवाहित जातक यदि प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो और किसी कारणवश आपको परिजनों की मंजूरी नहीं मिल पा रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपको बहुत ही समझदारी से अपनी व्यावसायिक योजनाएं बनाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको उधार लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। हो सकता है आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले। ऐसे में आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

परिजनों के साथ समय बिताकर आपको सुकून मिलेगा। मानसिक रूप से आज आप बेहतर महसूस करेंगे। यदि कुछ समय से आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी। दफ्तर में आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकता है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप हर चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूर से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। खासतौर पर अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें। आपको समझना होगा कि आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको उनकी संगति का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि कुछ दिनों से आपके घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज उसमें बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। रिश्तों में दूरियां कम होगी। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको धन कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। इसके अलावा रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोकझोंक होने की संभावना है। हालांकि हंसी मजाक में भी आप कोई भी ऐसी वैसी बात कहने से बचें। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। विशेष रूप से अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, November 28, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion