Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 28th October: ये राशि वाले आज पैसों के मामले में रहेंगे लकी, होगी सुख सुविधा में वृद्धि
ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और कुछ अलग करने के मूड में रहेंगे। आपको अपनी किसी रुचि पर ध्यान देने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने से आपको बचाने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्चाधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलने का प्रयास करें। आज वे आपको आपके कार्यों द्वारा किए गए कार्यों में कुछ बदलाव करने का सुझाव दे सकते हैं। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही निपटने का प्रयास करना चाहिए। लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। व्यापार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी गलत फैसले का नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। इस समय आपको उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपकी मुलाकात आज बेहद खास रहने वाली है। हो सकता है आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी फैसला लें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। इसके अलावा आमदनी बढ़ाने का प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। इस तरह की बातें काम के साथ आपकी छवि को भी प्रभावित कर सकती है। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आज आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कुसंगति से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। अपने साथी आप सोच समझकर चुनेंगे तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों को कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई कार्य करते हैं तो आपके लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होंगे। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आपके रिश्ते में खटास बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी दान पुण्य के कार्य में सहभागिता करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। लंबे समय से आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। इस समय आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। हो सकता है आज आप घर पर ही छोटी-मोटी पार्टी का भी आयोजन करें। हालांकि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
परिजनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपका तनाव आज कुछ कम होगा। विशेष रूप से पिता आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आप भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। ऐसे में आपका कोई कार्य अधूरा ही रह जाएगा। ऐसे में आप इस तरह की लापरवाही ना करें। व्यापारियों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी कागजी कार्य के अटकने से आपके काम में रुकावट आएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको पीठ या कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज किसी पड़ोसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। इसके अलावा आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आपकी यह आदत आज आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन प्राप्त होगा। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आप अपनी पसंदीदा जगह पर पार्टनर के साथ सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। ऐसे में आपके कार्यों में बाधा आएगी। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग आदि भी करेंगे। आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि लंबे समय से कारोबार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझाने की संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप काफी प्रसन्न रहेंगे साथ ही आप थोड़ा भावुक भी महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लें। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने के कारण आज उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। मुमकिन है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें नहीं तो आपकी फिसली हुई जुबान आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कड़े परिश्रम के बावजूद कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता है आज वे किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहें। ऐसे में आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि कुछ दिनों से आप पैसों को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपके हाथ कोई बड़ा मौका लगने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











