Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Aaj Ka Rashifal 28th September: धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल
क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा और आपके रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार का ध्यान रखें। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जा सकती है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज जल्दबाजी में आपको कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। आप अपने फैसले सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आज आप काफी तनाव महसूस करेंगे। दिन की दूसरे हिस्से में आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कोई जरूरी बदलाव करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। दफ्तर में बॉस आज आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप कड़ा परिश्रम करेंगे। व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कार्यस्थल पर आज आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अपने प्रिय का प्रेम और साथ पाकर आज आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। यदि आज आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। परीक्षा में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप अपने जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है भविष्य में आपको इसका उचित परिणाम मिले। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट भी रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी आज काफी अच्छे मूड में रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आपकी जरा सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में बॉस सख्त कदम उठा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपकी लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप सूझबूझ से काम लें। नौकरी हो या व्यापार आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। आज आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। दफ्तर में आपकी मेहनत और आत्मविश्वास उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप बहुत यादगार समय बिताएंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़े झंझट से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और काम से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
