Aaj Ka Rashifal 29th April: 29 अप्रैल, सोमवार का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा विशेष

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

किसी बात को लेकर मन काफी चिंतित रहेगा। ऐसे में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप सारी बातों को भूलकर अपने काम पर ध्यान दें। यदि आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 29th April 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। काम का बोझ कुछ कम रहने की संभावना है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय भी बिताएंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है और आपसे गलती होती है तो आप अपनी गलती के लिए तुरंत क्षमा मांगे। बेवजह का अहंकार आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आप जल्दबाजी में ऐसे कदम उठाने से बचें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। व्यर्थ की भागदौड़ और चिंता के कारण आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका प्रमोशन हो सकता है। ऐसे में आपको एक स्थान से दूसरे स्थान भी जाना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। मुमकिन है आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने की कोशिश करें। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें। खासतौर पर अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अपना विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज बच्चे आपसे कोई खास फरमाइश कर सकते हैं जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा आपके प्रिय की खुशमिजाजी आपका दिन बना देगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतर रहने वाला है। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनका विवाह तय हो सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य संपन्न होगा। दोस्तों से मेल मिलाप करने के लिए आज का दिन उचित है। आप खुलकर अपने किसी करीबी मित्र से अपने मन की बात साझा करेंगे। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे और आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में आपको किसी सहकर्मी की बात बुरी लग सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। इस तरह की बातों को आप नजरअंदाज करके अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

संतान की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। ऐसे में आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में अपना कोई भी काम आप सहकर्मियों के भरोसे ना छोड़ें। इसके अलावा उच्च अधिकारियों से भी जरूरत से ज्यादा उम्मीदें ना रखें नहीं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। हालांकि व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे आप कोई भी खर्च ना करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा मीठे के सेवन से बचें। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। इसके अलावा आज उच्च अधिकारियों की ओर से भी प्रेशर बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोग यदि कोई जोखिम भरा निर्णय लेने की योजना बना रहे हैं तो आप अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने साझेदारी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। झगड़े झंझट से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में रुकावट आती है तो उनकी मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम जल्दबाजी में ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपने कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आ सकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। कामकाज से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी कोई डील अटकने के कारण नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर काम का प्रेशर अधिक रहेगा और समय की कमी के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपको एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप अपने किसी करीबी के लिए भी तोहफे आदि खरीदेंगे। कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होगी और आज आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लगने की प्रबल संभावना है। यदि आप इस मौके का फायदा उठाते हैं तो जल्द ही आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अच्छी खबर मिलेगी। यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और मानसिक रूप से भी आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में अपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही इस्तेमाल करेंगे तो जल्द ही आप सारी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। मुमकिन है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, April 29, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion