Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Aaj Ka Rashifal 29th August: कन्या राशि वालों का बढ़ेगा मान सम्मान, इन राशियों का भी भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात काफी बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। स्वास्थ आपका कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। आप पूरी ऊर्जा और जोश के साथ अपना काम करेंगे। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप कुछ खास प्लान कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपको उन्हें एक बार रिमाइंड अवश्य करा देना चाहिए अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। दफ्तर में बॉस के साथ से आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापारियों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप पैसों के मामले में भी संभलकर रहें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आप उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। ऐसे में आप उनकी जमकर खातिरदारी करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान मिलेगा। आज बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आपको खुद पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। आज आप अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। मुमकिन है आप विवाह करने का भी निर्णय लें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बढ़ते हुए खर्चों पर आपको रोक लगाने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मौसमी बीमारियों से आप सावधान रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपके अपने आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई कठिन कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। शौक मौज पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा नहीं तो आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से भी होने की संभावना है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। परीक्षा में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको कर्ज या उधार लेने से भी बचने की आवश्यकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
