Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 29th December: कन्या राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, इनका भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत
कैसा रहेगा आज आपकी किस्मत का हाल? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। दिन के दूसरी हिस्से में अचानक आपको धन की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आज की मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अतीत की बातों को लेकर चिंता करने से बचें। आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपनी पढ़ाई पर फोकस करने का प्रयास करें। बेवजह की चिंता आपका स्वास्थ्य भी खराब कर सकती है। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत होगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आपको मन लगाकर अपना काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो आपको सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण पेपर्स अपने साथ रखना ना भूलें नहीं तो आपकी यह यात्रा व्यर्थ की जाएगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो लंबे समय के लिए आपका पैसा अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी मीठी वाणी के बल पर आज आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी कोई रुकी हुई डील पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिलेगा। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। यदि आप अपने प्रिय के किसी बात से सहमत नहीं हैं तो शांति से अपना पक्ष रखें। सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको नियमित दिनचर्या का पालन करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। अगर आप सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। घर के बड़ों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। यदि कुछ दिनों से सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको डॉक्टर से तुरंत सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी। आर्थिक लेन देन करते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। विशेष रूप से अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 6:15 से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घरेलू कलह बढ़ सकता है। ऐसे में आज घर का वातावरण ठीक नहीं रहेगा। आप बातचीत के द्वारा इस तरह के मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। यदि अपने निवेश आदि किया है तो हो सकता है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिले। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। अधिक भागदौड़ और तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:55 से 7:55 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों को अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप धैर्यवान रहकर परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बिना सोचे समझे किसी पर भी भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज माता-पिता के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आपकी मानसिक उलझनें बढ़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। मुमकिन है आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई तोहफा भी मिले। खानपान में गड़बड़ी करने से बचें नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 1 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











