Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 29th February: मकर राशि का दिन रहेगा बेहद शानदार, इनकी भी होगी आज मनोकामना पूरी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। विशेष रूप से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई कागजी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके कारोबार में बार फिर तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी तरक्की का संकेत मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपके खर्च आसानी से पूरे होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आपको आपका मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। व्यापारियों को बड़े फायदे के लिए अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है। बेहतर होगा भविष्य में आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लें। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आज आप अपनों के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। बेहतर होगा आप इस मौके का फायदा उठाने का प्रयास करें। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर दूसरों के कहने पर आप निवेश आदि करने से बचें। पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको बहुत ही शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो रही है तो आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। सेहत में बड़ा सुधार आएगा और आपकी टेंशन दूर होगी। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में अलर्ट रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अगर अपनी नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि आप खुले दिल से खर्च ना करें। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए व्यापार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह रिसर्च कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपको काम से जुड़े सुझाव देते हैं तो आप उसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज नकारात्मक चीजों पर आपका पैसा खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने की संभावना है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में अपने अपना कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा किया है आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत मिल रहा है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें अन्यथा आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करेंगे तो जल्द ही आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं। दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आज आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी स्मरण शक्ति और बेहतर होगी। ऐसे में आप कठिन विषयों पर भी आपकी पकड़ अच्छी होगी। आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज को लेकर जरूर से ज्यादा चिंता करने से बचें। नौकरी हो या व्यापार आप सकारात्मक रहें और मेहनत करें। आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और आप घर के बड़े सदस्य हैं तो अपने फैसले आप बहुत ही सोच समझकर लें अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
खर्चों में वृद्धि होने के कारण आज आप काफी परेशान रहेंगे। आपको जल्द से जल्द अपने खर्चे पर काबू पाना होगा अन्यथा भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों में समय नष्ट ना करें अन्यथा आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 2:55 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। आज घर के सदस्यों की ओर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। ऐसे में आप थोड़ा भावुक भी महसूस करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। मुमकिन है आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अपने प्रतिद्वंदियों को आप कड़ी टक्कर देंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपने समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मुलाकात कुछ बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से हो सकती है। यदि आप नए कारोबार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों पर आज वर्कलोड थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ आपको काफी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपके मन में किसी के लिए फिलिंग्स आ सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि पहले से ही आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आप अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन इस समय आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











