Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 29th January: इन 4 राशि वालों पर रहेगी आज महादेव की विशेष कृपा, बदलेगी इनकी किस्मत
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है और आज आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि काम के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े ग्राहक के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता की सेहत में सुधार आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर आज आप प्यार से अपना हाथ आगे बढ़ाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े आपके रिश्ते को कमजोर बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। यदि आप आर्थिक फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन पैसों से जुड़ी किसी परेशानी का हल निकल सकता है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आपको उच्च अधिकारियों का भी सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आप व्यर्थ की उलझनों में उलझे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात एक दूसरे से साझा करेंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा। आपकी थकान काफी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो पार्टनर के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। हालांकि आपको अपने साथी पर किसी भी बात का दबाव डालने से बचने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप खुले दिल से खर्च करेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप पर कर्ज का भार बढ़ेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित करेगी। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज किसी भी तरह की लापरवाही नना करने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है। इस तरह के मामले में आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ने लें तो बेहतर होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी कानूनी मामले में राहत मिलेगी। आज आपको किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को गंभीरता से लें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आपके जीवन में कोई समस्या है तो आज परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको अपने किसी पुरानी संपर्क से लाभ हो सकता है और आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। आज आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति काफी बढ़िया रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताकर आपका मानसिक तनाव कम होगा। पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छी और फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। इसके अलावा आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी रोक लगाने की आवश्यकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप निवेश आदि करने का भी फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। खासतौर पर आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन मेहनत से कमाया हुआ धन आसानी से हाथ से सरक सकता है। नौकरीपेशा जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए कार्य में अपना पैसा लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। बड़ों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि आपको फैटी लीवर की समस्या है तो आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आज किसी विशेष लाभ का योग बन रहा है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी का परिचय दें। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर खर्च करें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। खुद पर काम का ज्यादा प्रेशर ना डालें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक कोई बड़ा फायदा होने का संकेत मिल रहा है। अपना कारोबार आगे बढ़ने का आपका सपना जल्द ही पूरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा आज आप पूरा करेंगे। आपके बीच आपसी तालमेल और भी बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको छोटी मोटी चोट लग सकती है। ऐसे में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज उससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर आपको मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान होने की संभावना है। बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बेवजह के खर्चे हो सकते हैं। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
