Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Aaj Ka Rashifal 29th July: तुला राशि वालों को होगा आज आर्थिक फायदा, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ज्यादा इधर उधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ समय से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही यादगार साबित होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
परिवार के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपनों का स्नेह और समर्थन पाकर आप काफी भावुक भी महसूस कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके व्यवहार की भी चर्चा भी होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:33
शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय आपसे मन की बात भी साझा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके काम की है तो आज वर्क लोड कुछ कम रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
रुका हुआ कोई काम पूरा होगा और आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। आपके बीच का भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 9:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप किसी मित्र के यहां दावत पर भी जा सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत में सुधार आएगा और आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 5:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दैनिक खर्चे आसानी से पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से सुबह 8:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप धैर्यवान रहें। जल्द ही आपकी तरक्की होगी। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से भी आप की समस्या गहरी होगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
