Latest Updates
-
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत -
Kark Sankranti 2026: कब है कर्क संक्रांति? नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
पति के घर से बाहर जाते ही महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम, हो सकता है अशुभ -
World Youth Skills Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व युवा कौशल दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
28 दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, 2 मिनट 18 सेंकड के लिए छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा ये नजारा -
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद
Aaj Ka Rashifal 29th June: इन राशियों की मेहनत होगी आज सफल, बदलेगा भाग्य
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज का तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में आपके व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको काफी चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट महसूस हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आप भूमि मकान वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आज मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने दिन को खास बनाने के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे। आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4:55 से 7:10 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया तो उसे चुकाने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:20 से 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्रेम जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:31
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे पार्टनर की तलाश है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 10:10 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आप अपनी कला और कौशल से उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत को नजरअंदाज करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खर्चो और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन कुछ खास रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ संकेत दे रहा है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान का सहारा लें। काम का बोझ कुछ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बच्चों के लिए आप तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। छोटी-छोटी बातों पर टकराव से बचें अन्यथा आपके बीच अलगाव संभव है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। बेवजह के खर्चे हो सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications