Aaj Ka Rashifal 29th March: तुला राशि को मिलेगी बड़ी राहत, इन 3 राशियों के लिए भी है आज कुछ खास

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए और अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। ऐसे में मन बहुत ही भारी रहेगा। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही निपटने का प्रयास करना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 29th March 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आज आप यात्रा करते हैं तो आप अपने सामान की सुरक्षा अच्छी तरह से करें नहीं तो उनके चोरियां या गुम होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपनी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर भी देंगे। अगर आप एकल व्यापार करते हैं तो अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8:35 से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने साथी पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप अपना काम मन लगाकर करें और इस तरह की गलती दोहराने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका कुछ पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का गुस्सेल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आज आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के बड़े बुजुर्ग किसी बात को लेकर आपसे काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप शांति और समझदारी सपना पक्ष रखने का प्रयास करें। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस विषय पर अपने साथी से बात करने के लिए दिन उचित है। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को आज जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप बचत पर अधिक ध्यान दें। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहने की संभावना है। आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

मन में चल रही उलझनों के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें। दफ्तर में आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई अटका हुआ कागजी काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। बेहतर होगा आप भी उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बेवजह के खर्चों से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे लेकिन आपको धैर्य का दामन थामें रहने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझकर करें। व्यापार से जुड़े लोगों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आपको अपने करीबी और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेने की जरूरत है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है। गुस्से और झगड़े से बात और बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज काम का बोझ कुछ कम रहने के कारण आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ही अच्छा फील कर सकते हैं। निजी जीवन में यदि कोई समस्या है तो आपके किसी करीबी की मदद से आपकी यह परेशानी खत्म हो सकती है। अपनों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपकी आज की डेट बहुत ही यादगार रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने किसी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पक्ष से लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। यदि आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो हो सकता है आज आप पर वर्कलोड कुछ अधिक रहे, लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। आज जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। हो सकता आपके प्रिय आपसे थोड़े नाखुश रहें। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को आप अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। ऐसे में जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरीपेशा जातक आज काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आपकी यह समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 8:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के बड़ों के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी में ना पड़े। आपको अपनों की भावनाओं का आदर करने की आवश्यकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से आज आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। यदि काम से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए आज एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए काफी खर्चीला भी रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में किसी कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कोई रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है। अपने जरूरी कार्यों की सूची आप पहले ही बना लें। इससे आपको अपने कार्य पूरे करने में काफी आसानी होगी और आप जल्दबाजी से भी बच सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खर्चीली रहने वाली है। यदि हाल ही में अपने किसी नए व्यापार की शुरुआत की और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, March 29, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion