Latest Updates
-
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता? -
Amarnath Yatra Registration 2026: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, घर बैठे कैसे करें आवेदन, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेट्स -
Akshaya Tritiya पर जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं बेहद खास, क्या आप भी प्लान कर रहे हैं इस दिन डिलीवरी -
उत्तराखंड में 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानें मां बनने के लिए क्या है सही उम्र -
गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, फायदे की जगह पहुंचा सकते हैं शरीर को भारी नुकसान -
Himachal Day 2026 Wishes In Pahadi: 'पहाड़ां री खुशबू, देओदारे री छां', अपनों को भेजें पहाड़ी शुभकामनाएं -
Pohela Boishakh 2026 Wishes: 'शुभो नबो बोर्शो' के साथ शुरू करें नया साल, अपनों को भेजें ये शानदार संदेश -
Himachal Day 2026 Wishes: हिमाचल है हमारा अभिमान...हिमाचल दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 29th March: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल, दूर होगी आर्थिक तंगी
आज के दिन कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा, वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ने वाली है।
तो आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों के दिन का हाल कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। आज आप काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। विशेष रूप से पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू करते हैं तो आपकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:23
शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 5 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। आपकी पदोन्नति का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से भी आपको कुछ चिंता हो सकती है। जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आप इसी तरह समझदारी से अपने फैसले लेते रहें। आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी बहुत ही स्पेशल व्यक्ति से हो सकती है। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी बड़ी चिंता भी दूर होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता की ओर से लाभ संभव है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। अपनों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। लंबे समय बाद मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में आपको इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। यदि आप से छोटी सी भी गलती होती है तो आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं । जीवनसाथी के बर्ताव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आज आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी कठिन होने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज चर्चा का विषय रहेगा। हो सकता है आज आप कुछ नए दोस्त भी बनाएं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि लंबे समय से आप किसी कठिन कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपका वह काम बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि होने की प्रबल संभावना हैं। ऐसे में आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अचानक वर्क लोड बढ़ने से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। हालांकि आपको अपने सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप सकारात्मक रहें क्योंकि आपकी इस मेहनत का उचित फल आपको जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कम प्रयास में आज आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण आने वाला है। आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों सहयोग मिलेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको कड़े फैसले लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप अच्छी सेहत का भी आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप कहीं बाहर घूमने फिरने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि आपको पैसों से जुड़े मामले में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की होने की संभावना है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। अच्छी सेहत के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखनी होगी। साथ ही अपने खानपान की आदतों में भी बदलाव करना होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:44
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सेहत को लेकर आपको अधिक सजग रहना होगा अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। लापरवाही महंगी साबित होगी। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप कड़ी मेहनत करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के लिए आप कोई खूबसूरत तोहफा ही खरीद सकते हैं। हो सकता है आपके प्रिय भी आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 12:45 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपने छोटे से छोटे कार्यों को भी आज आप अधूरा न छोड़ें। व्यापारियों को टैक्स से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। परिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपका काफी धन भी खर्च होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कामकाज का प्रेशर और अधिक भागदौड़ के कारण आपकी सेहत में कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे। आपके बड़े बुजुर्गों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। वहीं दूसरी ओर यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











