Aaj Ka Rashifal 29th May: कर्क राशि वालों का हो सकता है आर्थिक नुकसान, इनके जीवन में भी मचेगी आज हलचल

आज का दिन जहां कुछ राशियों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा, वहीं कुछ राशि वालों का नई मुश्किलों से सामना होगा। ऐसे में अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर का हाल जान सकते हैं। यहां हम आपके लिए आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी-व्यापार, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने की संभावना है। आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है अन्यथा गलतफहमी के कारण आपके बीच अलगाव भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप सुख सुविधा की किसी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है लंबित कार्यों का बोझ अधिक रहे। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 29th May 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस समय आपको उनके साथ प्यार से परेशानी की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा सख्त होने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से कुछ सुझाव मिल सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक फायदा होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको निवेश करने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आज आप उनके लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के व्यापारियों के लिए ग्रहों की नकारात्मक स्थिति अशुभ संकेत दे रही है। आज आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको उधार लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप खुद पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत के साथ अपने कंपीटर्स पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ नई तकनीक का प्रयोग कर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगी। हालांकि आपको छोटी सी भी गलती करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में बॉस आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। आज उच्च अधिकारी भी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपका कोई रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय ना दे पाएं, लेकिन आपके बीच की आपसी समझ अच्छी रहेगी। ऐसे में कोई समस्या नहीं होगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आज आप उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आज हर कोई आपकी तारीफ करेगा। जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया निवेश जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज आप संभलकर अपना पैसा लगाएं। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से दूर रहें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप पहले ही अपना बजट तैयार कर लें और बचत पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस बदलते मौसम में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें। दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें नजरअंदाज करके अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपके प्रिय घर पर ही आपके लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। खासतौर पर अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापारियों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर किसी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनों की जरूरतों का भी ख्याल रखना चाहिए। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। ऐसे में आपका तनाव बढ़ेगा। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी कदम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। आप धैर्यवान रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। यदि किसी बड़े ऑर्डर के लिए आप लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आज आप अपने प्रिय के साथ कैंडललाइट डिनर पर भी जाएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब संभाल लेंगे। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों के लिए दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती अन्यथा आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। इस तरह की बातें आपके काम के साथ आपकी छवि को भी प्रभावित कर सकती है। बिना सोचे समझे अपने जीवनसाथी से कोई भी वादा ना करें अन्यथा यह आपके बीच कड़वाहट की वजह बनेगी। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। अपनी आमदनी से अधिक खर्च ना करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए व्यवसाय में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आर्थिक मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। यदि आप सेहत को लेकर आप परेशान हैं तो आज कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 7:10 से 10:10 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, May 29, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion