Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Aaj Ka Rashifal 29th May: इन राशियों के जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार
आज 29 मई, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी।
इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको व्यर्थ के झंझट में पड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका कोई कठिन कार्य आज बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको बुखार, सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कानूनी मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आप लंबे समय तक इस चक्कर में फंसे रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अपने सारे काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी करीबी के लिए आप कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। यदि कुछ समय से घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप भी अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने में आप सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को काफी संभलकर रहना होगा। लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपको घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय:प्रातः 5:45 से दोपहर 12:35 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है। काफी दिनों बाद आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें अन्यथा आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है कि आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपके बीच झगड़ा हो सकता है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको बहुत ही शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में उनका सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। वहीं फैशन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए भी आज सफलता के द्वार खुलेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। आपसी रिश्तों में सुधार आ सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विधार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा। यदि आपकी परीक्षाएं जल्द ही आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में कंपटीशन काफी अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। घर का माहौल ठीक रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। कामकाज को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के काफी निराशा महसूस हो सकती है। कारोबार में इस तरह का उतार-चढ़ाव लगा रहता है। आप सकारात्मक रहें और अपनी मेहनत जारी रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद शुभ रहेगी। जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। आज वे आपके लिए आपका मनपसंद तोहफा भी खरीद सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहेगा। अचानक कोई बनता हुआ काम बिगड़ने से आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप उधार लेने की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि किसी काम से जुड़ी कोई समस्या है तो आज किसी करीबी की मदद से आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। काफी दिनों बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत के द्वारा आप सारी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपको काफी पैसा भी खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
