Aaj Ka Rashifal 29th November: ये राशियां हो सकती हैं आज मालामाल से कंगाल, भूलकर भी ना करें ऐसी गलती

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर की सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी।

तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

Aaj Ka Dainik Rashifal 29th November Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। मुमकिन है आज आप दफ्तर में अपने सभी काम समय से पहले ही पूरे कर लें। आपकी सकारात्मकता बॉस को भी काफी प्रभावित करेगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। हो सकता है आपके प्रिय आज आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग करें। बेहतर होगा आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने प्रिय के लिए भी समय निकालें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ दोस्तों का घर आना हो सकता है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:20

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से अगर आप बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो अपनी आंखें और कान खुले रखें। नौकरीपैशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंप जा सकते हैं। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएंगे। आज आप उनका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने पुराने किसी संपर्क से लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता ना मिले। बेहतर होगा आप अपना प्रयास जारी रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आज आपके बीच की दूरियां बढ़ा सकता है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज आपको अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आप उनके लिए कोई तोहफा भी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो आप लापरवाही ना करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:6

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): यदि निजी जीवन में कोई परेशानी है तो आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात साझा करने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पिता के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आज आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको सरकारी योजनाओं से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:29

शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। घर के बड़ों की मदद से आपके बीच का तनाव कम हो होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा ना करें। इसके अलावा आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है या फिर आपकी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7:10 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप अपने पिता से सलाह मशवरा जरूर करें। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। भावनात्मक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आपने हाल ही में नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आपकी समस्या का समाधान जल्द ही होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके बीच प्यार और रोमांस बढ़ेगा। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:21

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई गलतियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको खुले दिल से अपनी गलतियों को स्वीकार कर लेने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार और टकराव आपकी छवि खराब कर सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:8

शुभ समय: शाम 4:50 से 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। टीमवर्क के जरिए काम करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज बॉस की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हो सकता आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती भी करें। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। यदि संतान की शिक्षा को लेकर कोई चिंता है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी लेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। सेहत में सुधार के लिए आपको पर्याप्त आराम भी करनी करना होगा।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): व्यापारियों को काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में आकर आप निवेश से जुड़े फैसले लेने से बचें। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूर से ज्यादा भरोसा ना करें। बेहतर होगा आप केवल अपने काम पर ध्यान दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, November 29, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion