Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 29th October: तुला राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, खुलेगा तरक्की का द्वार
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आज घर में वाद विवाद होने की संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आप कोई पुराना छोटा-मोटा कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की आवश्यकता है। दूसरों के मामलों में ज्यादा बोलने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास सफल होने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है। आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। दफ्तर में वर्कलोड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात तो स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आप परमानेंट हो सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप खर्चों में कुछ कटौती करेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपके प्रिय का गलत रवैया घर की शांति को भंग कर सकता है। इस तरह की स्थिति में आपको अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करना होगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापारियों को पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप सही जगह अपना धन निवेश करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बनाकर चलें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने प्रिय को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। त्योहार के इस मौसम में आप अपनों के लिए कुछ नई खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो साझेदारी में कार्य करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हो सकता है आज आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव भी मिले। नौकरीपेशा जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। काम के साथ आप अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आपको अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। खासतौर पर आज बड़े भाई या बहन के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिक भाग दौड़ के कारण आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको पर्याप्त आराम करने का भी अवसर प्राप्त होगा, साथ ही आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी जो आपकी सारी परेशानियों को दूर कर देगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे के साथ ऐसा समय बिताएंगे। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव नजर आ रहा है। आपके साथी आपको नजरअंदाज कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। जल्द ही आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। वहीं व्यापारियों के हाथ निराशा लग सकती है। रुकी हुई डील पूरी नहीं हो पाएगी। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक तंगी दिमाग पर छाई रहेगी और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं और खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि हाल ही में अपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। ग्रहों की शुभ स्थिति आपका कोई बड़ा फायदा करवा सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज जीवनसाथी कुछ भावुक महसूस कर सकते हैं। इस समय आपके प्रिय को आपकी जरूरत है। बेहतर होगा आप उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:25 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। कला, मीडिया, पॉलिटिक्स आदि से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। आप खूब हंसी मजाक करेंगे जिससे आपका तनाव भी कम होगा। आज आप बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन के परहेज से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो आज अपने साथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने पार्टनर से मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी मेहनत सफल होगी और जल्द ही आपको इसका अच्छा फल मिलेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:45
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य की कमी रहेगी। आज पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। घरेलू कलह के कारण आज काम में भी आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण मन परेशान रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 7:10 से दोपहर 12:10 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। विदेश जाकर नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के कामकाज में बढ़त होगी। आज आपको मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ शॉपिंग, सिनेमा आदि के लिए जा सकते हैं। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज उनकी ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











