Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Aaj Ka Rashifal 29th September: इन 4 राशियों की बंद किस्मत का आज खुलेगा ताला, मिलेगा मनचाहा परिणाम
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आपकी आदत के कारण आज आपकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। हालांकि आपको दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि लंबे समय से आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपके अंदर ऊर्जा की कमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का समर्थन प्राप्त होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ विवादस्पद रहने वाला है। बेवजह के दिखावे से दूर रहें। आपको अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। दफ्तर में आपको अपना पूरा ध्यान काम पर लगाने की जरूरत है, बेवजह की बातों से दूर रहें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप फालतू के कार्यों में इतना व्यस्त रहेंगे कि अपने जरूरी कामों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देंगे। इस तरह की लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। केवल पैसों के बारे में सोचने से कुछ हासिल नहीं होगा। पैसा कमाने के लिए आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपने फैसले समझदारी से लें। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता मजबूत बनाएं।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। भावनात्मक रूप से भी आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। दफ्तर में आपको बॉस की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। सुख सुविधाओं पर ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ गड़बड़ रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं होगा। ऐसे में आप अपनी मनपसंद मूवी देख सकते हैं या फिर आप कोई अच्छी किताब भी पढ़ सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदेंगे। माता-पिता का स्नेह मिलेगा। वे आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 2:55 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा आपको रोजाना ध्यान करने की भी जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यात्रा बहुत ही खर्चीली रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। मुमकिन है आप शॉपिंग आदि के लिए भी जाएं। दफ्तर में आपको आपका कोई मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आप पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपना यह काम पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
