Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Aaj Ka Rashifal 2nd April: पैसों के मामले में आज ये राशि वाले रहेंगे लकी, देवी लक्ष्मी करेंगी धन की वर्षा
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेगा आपके लिए तरक्की के द्वारा, जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी नई कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अपनों के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे। विशेष रूप से माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि आप इसी तरह समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे और अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के अविवाहित जातकों की मुलाकात आज अपने जीवनसाथी से हो सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। अगर आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। दफ्तर में वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। आज छोटी सी लापरवाही के कारण आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घर की मरम्मत आदि पर आज आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आप उनके साथ अधिक समय भी बिताएंगे। उनकी ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। दफ्तर में यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका वह काम पूरा होगा। हालांकि आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:10 से 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावनाए है। कामकाज को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। नौकरी हो या व्यापार आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अच्छी सेहत के लिए आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहना होगा। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। आपको जीवनसाथी के मन की बात समझने का प्रयास करना होगा। हो सके तो आज आप उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें अन्यथा आपकी लापरवाही के कारण आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। हालांकि अति उत्साहित होकर आप ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो या फिर आपको शर्मिंदा होना पड़े। व्यापारियों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। महत्वपूर्ण कागजी कार्य करते समय जल्दबाजी ना करें। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। खान-पान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है जो भविष्य में आपकी तरक्की तय करेगा, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज किसी घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है अन्यथा लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप एकल व्यापार करते हैं तो आज आपको पार्टनरशिप में कारोबार करने का बढ़िया ऑफर मिल सकता है। यदि आप पहले से ही पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होगी और आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विशेष रूप से माता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आप अनावश्यक रूप से खर्च करेंगे तो आपकी जमापूंजी पर इसका बुरा असर पड़ेगा, साथ ही आप पर भी दबाव बढ़ेगा। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर इस तरह की बातों से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचें अन्यथा आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आपकी सकारात्मकता उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। हो सके तो आप भी उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करने का प्रयास करें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपके बीच की गलतफहमी कुछ कम होगी। मुमकिन है आज आपके साथी आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपका पैसा मिलने में विलंब हो सकता है। ऐसे में आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारी किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप थोड़े चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपना काम करने का प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च ना करें। स्वास्थ्य जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। मार्केट में आपकी छवि भी मजबूत होगी। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। हो सकता है आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। ऐसे में आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने से बचें। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 11:35 से दोपहर 2 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











