Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 2nd December: बेहद रोमांटिक रहेगा कन्या राशि के लिए आज का दिन, इन राशियों की भी होगी मौज
अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम में दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आज आपकी किस्मत का हाल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अतीत की बातों को सोचकर आप अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यह समय मेहनत करके आगे बढ़ने का है। आप अपने समय का सदुपयोग करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ टकराव संभव है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। आपके प्रिय आज काफी रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप घुटनों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आपको अच्छे मुनाफा की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि आप अपने फैसले सोच समझकर लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको अपने किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आपको ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया सलाह मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 9:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनों के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे उतना आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आपके प्रिय की समझदारी से आपका बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको किसी करीबी का समर्थन मिलेगा।।पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर की मरम्मत आदि पर आज आपका कुछ पैसा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा।।आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। हो सकता है आपके साथी आपसे कोई वादा भी करें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य सौंप जा सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आपकी आज की मेहनत भविष्य में आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है खानपान में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आप अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएंगे। आज आप स्वयं को तनाव मुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। मुमकिन है भविष्य में इसका अच्छा नतीजा आपको मिले। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप बहुत ही सोच समझकर खर्च करेंगे। आज आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को महत्वपूर्ण कागजी काम करते समय जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो हो सकता है किसी कारणवश आपकी यह यात्रा टल जाए। नौकरी करने वाले लोगों को आज काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जाए। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच अटक सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आपका खर्चीला स्वभाव भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको सीने में दर्द, जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। बेहतर होगा आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। हालांकि आप खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। खासतौर पर अगर आप दवाइयों, कपड़ों, खाने पीने की चीजों आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपका तनाव कम करेगा। घरेलू जिम्मेदारियां को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग भी मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में आप पर दबाव बढ़ सकता है। नौकरीपैशा जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। आज अचानक बॉस किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आज पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप बिना सोचे समझे ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। यदि संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। आज आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि कुछ समय से पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। हालांकि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप नन नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को उधार देने से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर आप एक नई शुरुआत करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े आपके रिश्ते को कमजोर बना सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7:35 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको किसी गलत काम में फंसा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ नुकसानदेह रहेगा। लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको काफी थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











