Aaj Ka Rashifal 2nd February: वृश्चिक राशि का दिन रहेगा बेहद रोमांटिक, इन राशियों के लिए भी है आज कुछ खास

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में तेजी आएगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। आज आपके करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप एक दूसरे के प्रति जुड़ा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 2nd February 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आप विदेश जाना चाहते हैं और आपके मार्ग में वीजा आदि को लेकर कोई समस्या आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। दफ्तर में लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज यात्रा करते हैं तो आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद रहने वाली है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आप निवेश आदि करना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर अपने निर्णय लेने की जरूरत है। विद्यार्थियों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई से आपका मन हट सकता है। आज आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें। घर का माहौल शांत रहेगा। आज भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 6:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन की शुरुआत कुछ धीमी होगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आपको कुछ प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

लव लाइफ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने पार्टनर की किसी बात से नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। आप अपने रिश्ते में नयापन भी महसूस करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कुछ हद तक सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है तो आपको अपने समय का पूरा सदुपयोग करने की आवश्यकता है। बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। दफ्तर में आपको काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मजाक में कही हुई किसी बात पर आज विवाद हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको कोई भी गैर कानूनी काम करने से भी बचने की आवश्यकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप नरमी से पेश आएं। जरूरत से ज्यादा सख्त होने से बचें। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होगी। निजी जीवन में चल रही समस्याएं कुछ कम हो सकती है। आप अपने अपनों के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। माता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज उनकी ओर से लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस बदलते मौसम में आपको अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से बात करने के लिए समय उचित है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। दफ्तर में आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरी करेंगे। आज उच्च अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कारोबार में वृद्धि संभव है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:45
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। लंबे समय से उलझ हुआ कोई मामला सुलझ सकता है। ऐसे में आपके कामकाज में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। हो सकता है आप पर वर्कलोड अधिक रहे। आज बॉस की नजर भी आप पर बनी रहेगी। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपका वाद विवाद होने की भी संभावना है। यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपने सामान सुरक्षा अच्छी तरह करने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12:10 से 3:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। वर्कप्लेस पर जरूर से ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें नहीं तो आज आपका कोई काम अधूरा ही रह जाएगा। भविष्य में इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह जाती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अपने वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को तुल ना दें। आपको एक दूसरे को समझने का प्रयास करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्चों में कमी आएगी, आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में आपको आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप कुछ तनाव में रहेंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। यदि सेहत से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपको उसे नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत है। आप आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज किसी कारणवश आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम अटका है तो आज उसके पूरे होने का संकेत मिल रहा है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपका तनाव कम करेगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, February 2, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion