Aaj Ka Rashifal 2nd January: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, क्या है आज आपके भाग्य में?

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा सेहत के साथ आप किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें। दफ्तर में आपको सभी के साथ अपना व्यवहार सौम्या रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। रुके हुए किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 11 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 2nd January Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। किसी बात को लेकर रिश्तों में दरार पड़ सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आज वर्कलोड अधिक रहेगा। हो सकता है आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करने की जरूरत है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आपको आंख, पेट या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो बदलाव के लिए यह समय उचित है। आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप मौज मस्ती पर ढेर सारा धन खर्च कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज अपनों के साथ आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। माता-पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

काम के साथ आप अपने यह स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। लगातार काम करने से बचें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी आज हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपको बढ़िया सरप्राइज भी दें। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप बहुत ही सोच समझकर खर्च करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना काम करेंगे। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भी आपको मिले। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने का भी संकेत मिल रहा है। पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि किसी कारणवश आपके बीच मनमुटाव हो गया है तो आज सब कुछ सामान्य हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। हालांकि आराम करने पर आपको राहत मिलेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने समय को व्यर्थ की चीजों में नष्ट करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप बिना सोचे समझे खुले दिल से खर्च करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। इसके अलावा आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च ना करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि भूमि मकान से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना फैसला सोच समझकर लें जिससे आप जल्द कर्जों से मुक्ति पा सके। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आज अपने प्रिय की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज अपना छोटा से छोटा काम भी संभलकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी जरा सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को भाग्य का साथ मिलेगा। कम प्रयास में आपको बड़ा फायदा हो सकता है सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आज आपको बड़ा मान सम्मान मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आज आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लगने की प्रबल संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगा। पैसों को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। घर के सदस्य आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। यदि कुछ समय से पैसों को लेकर आप परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने से पैसों के कारण रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपको रुके हुए दिन की प्राप्ति भी हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापारी हैं और आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको उससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक संकट से बचने के लिए आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे खास दिनों में से एक हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आप अपने जीवन साथी को समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि आपके बीच आपसी समझ अच्छी रहेगी इसलिए आपके बीच किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होगी। ऐसे में आपको खुलकर अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, January 2, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion