Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 2nd July: सिंह राशि वालों की पद, प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, क्या है आज आपके भाग्य में?
आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। आपके अपने आपके फैसलों का समर्थन करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज उससे छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपके बीच कोई गलतफहमी हो सकती है। एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। लंबे समय बाद आप जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय के लिए कुछ अच्छा प्लान कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों की पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। हालांकि आप सोच समझकर खर्च करें। लव पार्टनर के साथ बेवजह के अहंकार और टकराव से बचें। आपका रिश्ता और कमजोर हो सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें। बिना सोचे समझे जीवनसाथी से कोई भी वादा करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल आपका बनता काम बिगाड़ सकते हैं। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर से 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से आप पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन बिना सोचे समझे ना करें। रोमांटिक लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपके बीच दूरियां आ सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:45 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी हो या व्यापार आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अविवाहित हैं प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। आंख बंद करके आप किसी पर भी भरोसा ना करें। माता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications